ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस फोर्स हम पर कर रही है हेलीकाप्टर व ड्रोन से हवाई हमले, नक्सलियों ने प्रेसनाेट जारी कर लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पुलिस फोर्स हम पर कर रही है हेलीकाप्टर व ड्रोन से हवाई हमले, नक्सलियों ने प्रेसनाेट जारी कर लगाया आरोप

By Mohan Rao
Published: January 12, 2023
Share
NaXali
SHARE

जगदलपुर। बुधवार को बस्तर में नक्सलियों पर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की। नक्सलियों ने प्रेसनोट जारी कर पुलिस फोर्स पर हेलीकाप्टर व ड्रोन से हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी की सचिव गंगा ने आरोप लगाते हुए कहा कि PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) पर हमला किया गया। इस हमले में पार्टी को नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव के किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

नक्सली लीडर ने प्रेसनोट के जरिए आरोप लगाया कि 11 जनवरी को सुबह 11 बजे दक्षिण बस्तर के पामेड, किस्टारम सहित छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर से लगे मडकनगुडा, मेट्टागुड़ा, बोट्टेलोंग, साकिलेर, मड़पालेड, कन्नेमरका, पोट्टेमगुम, बोत्तलका, रासापल्ली और एर्रापाड़ गांव,जंगल पहाड़ों को निशाना बनाकर ड्रोन व हेलिकॉप्टरों द्वारा तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के पुलिस समन्वय में हवाई बमबारी कर रहे हैं। इससे पहले पिछले साल 15 अप्रैल को भी इसी इलाकों में बमबारी की गई थी।

नक्सलियों का प्रेस नोट

नक्सली लीड़र गंगा के अनुसार इस साल फिर 2023 में 11 जनवरी को सुबह से शुरू हुई हवाई बमबारी रुक-रुककर जारी रही। हमारी पार्टी नेतृत्व तथा पीएलजीए को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे इलाके को महीनों भर से दिन रात लगातार टोही, हेलिकॉप्टरों द्वारा निगरानी रखते हुए सैकडों बम गिराया जा रहा हैं।

प्रेसनोट के जरिए नक्सलियों ने कहा कि हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह यह घोषणा की कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले माओवादी पार्टी को जड़ से मिटाएंगे। इसी योजना अंतर्गत घेरा डालो- उन्मूलन करो अभियान संचालित करते हुए हमारी पार्टी, पीएलजीए क्रांतिकारी जन कमेटियों का सफाया करने की योजना पर केंद्र की ब्राह्मणीय हिंदुत्व व फांसीवादी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की जन विरोधी व आदिवासी विरोधी कांग्रेस सरकार के दिशानिर्देशन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

देवर के साथ अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो कर दी हत्या, एक माह बाद मिली थी लाश… आरोपी गिरफ्तार
सीएम बघेल ने कहा- अदाणी को दिए खदान को निरस्त करें केंद्र सरकार, कैंसिल हो एचएससीएल और एनएमडीसी के एमओयू
छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, सीएम ने किया ऐलान, कहा संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
लोड अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमताओं का किया जाएगा विस्तार – कलेक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Next Article Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?