ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल, रायपुर बेंच ने शुरू किया कामकाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल, रायपुर बेंच ने शुरू किया कामकाज

By Mohan Rao
Published: April 30, 2026
Share
जीएसटी भवन रायपुर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के करदाताओं और संबंधित हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच ने अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी करदाताओं, विभागीय अधिकारियों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है।

रायपुर बेंच का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन के नॉर्थ बी-ब्लॉक, सेक्टर-19 में स्थापित किया गया है। यह बेंच सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 तथा संबंधित राज्य जीएसटी अधिनियमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकार क्षेत्र से जुड़ी अपीलों की सुनवाई करेगी। जारी सूचना के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ से संबंधित सभी अपीलें, आवेदन एवं अन्य कार्यवाहियां इसी बेंच के समक्ष दायर की जाएंगी। इसके लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (प्रक्रिया) नियम, 2025 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश, ई-फाइलिंग एडवाइजरी एवं अन्य आदेश GSTAT के आधिकारिक पोर्टल पर “Notice” सेक्शन में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, ई-फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर अपीलकर्ता टोल-फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन ‘इंसिडेंट रिपोर्ट फॉर्म’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह सार्वजनिक सूचना जनहित में जारी की गई है, जिसका उद्देश्य करदाताओं और विभागीय प्राधिकारियों को रायपुर बेंच की स्थापना और उसके कार्य प्रारंभ होने की जानकारी प्रदान करना है।

खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में होगी तीन गुना बढ़ोतरी, अब खेल रत्न को 25 और अर्जुन को मिलेंगे 15 लाख
मुंबई में बारिश से तबाही: चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 17 की मौत… पीएम मोदी ने जताया दुख… मुआवजे का किया एलान
कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य, बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार से कम… बीते 24 घंटों में सामने आए 1102 नए संक्रमित… 14 की मौत
Mission Gaganyaan: अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान, जानिए नए साल में क्या है ‘इसरो का सुपर प्लान’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय भेजा गया प्रस्ताव 
Next Article shreekanchanpath 196 # 30 April 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?