ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार

By @dmin
Published: March 20, 2022
Share
23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
SHARE

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा , खदान का भी होगा जीर्णोद्धार मछली पालन के लिए
दुर्ग। कुम्हारी में लगभग 5 करोड 72 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और एक करोड़ 52 लाख के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने थोक सब्जी मंडी निर्माण की बड़ी घोषणा की। कुम्हारी में 23 करोड रुपए की लागत से यह सब्जी मंडी तैयार होगी। इसके साथ ही कुम्हारी नगर पालिका के सभी स्कूलों के जीर्णोद्धार की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने महामाया उद्यान के बगल से लगे खदान के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। यहां पर उन्होंने मछली पालन जैसी गतिविधियां कराने के निर्देश दिए ताकि मत्स्य पालकों को भी रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी क्षेत्र में 94 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं तथा 100 करोड रुपए के विकास कार्य अभी शुरू होने हैं।

उन्होंने कहा कि इन 3 सालों में कुम्हारी की सूरत तेजी से बदली है। कोई भी नागरिक जब 3 साल बाद कुम्हारी पहुंचे तो इस शहर में वो बड़े बदलाव महसूस करेगा। हमें बहुत खुशी है कि कुम्हारी में हर संभव सुविधाएं अब मौजूद है। पहले न यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा थी न ही शिक्षा की अच्छी व्यवस्था थी। अब यहां पर अच्छा अस्पताल है दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है जो जंजगीरी और कुम्हारी में चल रहे हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय भी आरंभ किया गया है। रायपुर भिलाई को कुम्हारी कनेक्ट करता है लेकिन यहां की स्थिति बहुत खराब थी। हमने इसे बदलने का फैसला किया और आज विकास कार्यों के लोकार्पण के मौके पर महामाया उद्यान पहुंचकर में आप लोगों की खुशी को देख कर बहुत हर्षित हूं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी का गौठान अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है यहां पर स्व सहायता समूह की महिलाएं केले की खेती कर रही है और इसे बेच रही हैं। यहां गोबर का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने पर सरकार काम कर रही है इससे दोहरा लाभ है वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन तो कर ही सकते हैं साथ ही बिजली का लाभ भी प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। किसानों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना है, भूमिहीन मजदूरों के लिए योजनाएं हैं। शासकीय कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है लगभग 3 लाख 80 हजार शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा पाएंगे। इससे उनमें काफी खुशी व्याप्त है इससे पहले वे अपनी वृद्धावस्था को लेकर तनाव में रहते थे हमारी सरकार ने उनका यह तनाव दूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महामाया उद्यान का निरीक्षण भी किया। उद्यान को एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने उद्यान की खूबसूरती की तारीफ तो की ही, साथ ही यहां लगाई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं की पहल पर भी उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहीद हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। यहां गुंडाधुर, वीर नारायण सिंह और गेंदसिंह की प्रतिमाएं लगी है। यह सच्चे मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने भी कुम्हारी के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में राज्य सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ हुआ है तथा प्रदेश में खुशहाली तेजी से बढ़ी है। अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कुम्हारी में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जनता की विकास संबंधी आकांक्षाएं पूरी हो रही है और कुम्हारी तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। इस मौके पर इस मौके पर आईजी ओपी पाल, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।

वायु प्रदूषण सुप्रीम कोर्ट की फटकार का दिखा असर, 4 जिलों में बंद हुए स्कूल
छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु जवान की मौत, बस्तर फाइटर्स में भर्ती होकर ले रहा था ट्रेनिंग, रनिंग के दौरान करने लगा खून की उल्टियां
लॉकडाउन का उल्लंघन: निगम की कार्रवाई…. 9 दुकानदारों पर लगाया 9 हजार जुर्माना
छत्तीसगढ़ में गणपति की मूर्तियां तोड़ने पर बवाल, बदमाश ने 15 मूर्तियां की खंडित… लोगों में आक्रोश
देश में 97 दिनों बाद एक्टिव केस 5 लाख से नीचे… बीते 24 घंटे में सामने आए 44 हजार 111 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के राजनीतिक अखाड़े में आप की एंट्री, केजरीवाल ने किया विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान
Next Article सीएम बघेल ने किया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, कहा-स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से सीएम बघेल ने किया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, कहा-स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?