ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी सात फरवरी को बंगाल जाएंगे, राज्य को देंगे तीन परियोजनाओं की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी सात फरवरी को बंगाल जाएंगे, राज्य को देंगे तीन परियोजनाओं की सौगात

By @dmin
Published: January 31, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पेट्रोलियम मंत्रालय और सड़क परिवहन विभाग की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल के हल्दिया जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी। हल्दिया में प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनकी लागत करीब 5 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

PM Modi will visit West Bengal on Feb 7. He will be here to dedicate three projects and lay the foundation stone for one project, at the invitation of GoI's petroleum department & the road transport department: Union Petroleum Minister Dharmendra Pradhan, in Haldia, West Bengal pic.twitter.com/hbnIkRpLcO

— ANI (@ANI) January 31, 2021

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का यह दौरा और इस तरह की परियोजनाओं की सौगात बेहद अहम माने जा रहे हैं। बता दें कि बंगाल में अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है और इस चुनाव में भाजपा ने 200 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 दिन में यह दूसरा बंगाल दौरा होगा। इससे पहले पीएम मोदी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी, जब ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार तक कर दिया था।
दरअसल, पीएम मोदी के संबोधन से पहले ममता बनर्जी को बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर भाषण देना था। परंतु उनके मंच पर भाषण देने के लिए खड़े होने पर सामने बैठे लोगों ने भगवान राम का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। नारेबाजी को सुनकर ममता बनर्जी ने अप्रसन्नता जताते हुए भाषण देने से मना कर दिया था।
वहीं दूसरी ओर, दो दिन पहले शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह को रात 11 बजे कोलकाता पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में इस्राइली दूतावास के नजदीक हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अपना दौरा टाल दिया था।  बंगाल पहुंचने के बाद अमित शाह के शनिवार और रविवार के कार्यक्रम पहले से तय थे। शाह को रविवार की दोपहर में हावड़ा जिले में पार्टी की एक रैली में टीएमसी के असंतुष्ट नेताओं का स्वागत करना था।
हालांकि शाह का दौरा रद्द होने के बाद आनन-फानन में तृणमूल कांग्रेस के पांच नेताओं को बीते शनिवार को हवाई मार्ग से बंगाल से दिल्ली लाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली लाए जाने के बाद उनकी शाह से मुलाकात कराई और साथ ही साथ भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई।

जिला अस्पताल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल, 300 लोगों की होगी क्षमता, सुरक्षा होगी दुरूस्त
शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
नाबालिग से हैवानियत: बंधक बनाकर आठ दिन तक नौ लोगों ने किया बलात्कार…. आरोपियों में दो नाबालिग
1 अप्रैल से शुरू होना है सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
बीजापुर नक्सली हमला: गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे बीजापुर, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि… घायलों से भी करेंगे मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नसबंदी कराने आई महिला की काट दी आंत, अस्पताल का बयान- ऑपरेशन के दौरान चूक होना कोई बड़ी बात नहीं नसबंदी कराने आई महिला की काट दी आंत, अस्पताल का बयान- ऑपरेशन के दौरान चूक होना कोई बड़ी बात नहीं
Next Article पडोसी देश म्यांमार में तख्तापलट: सेना के हाथ में देश की कमान…. देश क सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति म्यिंट हिरासत में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?