ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1 अप्रैल से शुरू होना है सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

1 अप्रैल से शुरू होना है सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

By Om Prakash Verma
Published: March 30, 2023
Share
1 अप्रैल से शुरू होना है सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
1 अप्रैल से शुरू होना है सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
SHARE

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक अप्रैल से 468 ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। इस सर्वे से पहले जिला स्तर पर कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन, इसी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 4 अधिकारियों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया किया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व निरीक्षक पंडरिया अजय पाण्डेय, ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकरी पंडरिया जीपी चतुर्वेदी, नीलूराम साहू और बोड़ला से परमेश्वर धुर्वे को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत कबीरधाम के सभाकक्ष में 27 मार्च की सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। लेकिन राजस्व निरिक्षक और ग्राकृवि अधिकारी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए।

31 मार्च तक मांगा गया है स्पष्टीकरण
जारी आदेश में बताया गया है कि इस प्रकार इनके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती जा रही है। यह कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित प्रावधानों के विपरित है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिसके कारण संबंधित को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 31 मार्च तक अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समय अवधी में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में शासकीय सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश
हथियार थाने में जमा करने की अपील का दिखा असर, थाने में लगे बकेट में युवक ने डाला अपना पिस्टल
गढ़चिरौली में एनकाउंटर में पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित 
प्रदेश में पढऩा-लिखना अभियान के प्रथम चरण में ढाई लाख लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य…. राज्य स्तरीय वेबीनार में दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL-2023 पर छाया कोरोना वायरस का साया... नियमों में होगा बदलाव IPL-2023 पर छाया कोरोना वायरस का साया… नियमों में होगा बदलाव…
Next Article गर्मी में रोज केला खाएं, इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं, सेहत को फायदे ही फायदे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?