ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में हर समाज व वर्ग के व्यक्ति के विकास पर जोर : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में हर समाज व वर्ग के व्यक्ति के विकास पर जोर : भूपेश बघेल

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में हर समाज व वर्ग के व्यक्ति के विकास पर जोर : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में हर समाज व वर्ग के व्यक्ति के विकास पर जोर : भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी स्थित एक निजी होटल में सिन्धी नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘चेट्रीचंड्र’’ उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर समाज सेवा, व्यापार, चिकित्सा तथा शिक्षा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सिन्धी समाज के 11 विभूतियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सिन्धी समाज व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़ा हुआ समाज है। यह समाज पूरे भारत में फैला हुआ है। सिन्धी समाज जहां भी, जिस राज्य में गये, वहां की संस्कृति में घुल-मिलकर अपने व्यापार-व्यवसाय को संघर्ष के बल पर ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। मेहनत करने में यह समाज कभी भी पीछे नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर समाज और वर्ग के व्यक्ति के विकास पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार नित-नये योजनाएं व कार्यक्रम लागू कर उनके उत्थान के लिए सतत् प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में सबकी तरक्की के साथ-साथ व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही वजह है कि देश में विगत कोरोना संकट के दौर में भी मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। हमने व्यापार, उद्योग और रियल स्टेट सेक्टर में प्रक्रियाओं को आसान और सरल से सरल बनाने का काम किया है, जिससे व्यापारियों को भी ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं, रियायतें और प्रोत्साहन मिल सके और वे अपना व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ा सके।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी नई उद्योग नीति में व्यापार-उद्योग जगत के लिए संभावनाओं के नये दरवाजे खोल दिए हैं। हम कृषि और वन आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके फलस्वरूप हमारा छत्तीसगढ़ उद्यम और व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में भी सतत् आगे बढ़ रहा है जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिलने लगा है। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पार्षद अजीत कुकरेजा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुुंदरानी तथा समाज के वरिष्ठजन अमर गिदवानी, राहुल खूबचंदानी, डॉ. अमित जीवन आदि उपस्थित थे।

मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल होने से आवाजाही ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले तो कई रद्द
नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
राज्यपाल डेका ने एम्स रायपुर में किया रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ
मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय : इस वर्ग के युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट
वेयरहाउस की क्षमता में 46800 एमटी का विस्तार, चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा- नवाचार से होगा सुरक्षित एवं आधुनिक भंडारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निषाद समाज कर्मठ व परिश्रमी समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निषाद समाज कर्मठ व परिश्रमी समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article बॉलीवुड, छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक गीत-संगीत के साथ हुआ भोरमदेव महोत्सव का विधिवत समापन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?