ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी लाइव: गरीब कल्याण योजना का किया विस्तार, अब नवंबर तक मिलेगा लोगों को मुफ्त में चावल, दाल व चना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी लाइव: गरीब कल्याण योजना का किया विस्तार, अब नवंबर तक मिलेगा लोगों को मुफ्त में चावल, दाल व चना

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संदेश दिया। देश की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार किया है। इस योजना का समापन 30 जून को होने वाला था लेकिन अब यह योजना नवंबर माह तक चलेगी। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ परिवारों में प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल या गेहूं, एक किलो चना व एक किलो दाल मिलेगा।

Contents
  • कई देशों के मुकाबले भारत में गरीबों को मिला दोगुना मुफ्त अनाज
  • अनलॉक-1 में बड़ी लोगों की लापरवाही

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडान के दौरान आर्थिक रूप से देश को काफी चोट पहुंची है। आने वाले दिनों में कई त्योहार आ रहे हैं। 5 जुलाई को गुरुपूर्णिमा से शुरू होने के बाद सावन, फिर रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली व छठ पूजा है। त्योहारों में लोगों का खर्च भी बढ़ जाता है और आज की परिस्थिति में गरीबों के सामने आर्थिक समस्या हावी है। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि गरीब कल्याण योजना को नवंबर तक विस्तार कर दिया जाए।

कई देशों के मुकाबले भारत में गरीबों को मिला दोगुना मुफ्त अनाज

प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरह से देखें तो, अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को और यूरोपियन यूनियन की आबादी से लगभग दोगुने से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज दिया है। उन्होंने कहा, एक और बड़ी बात है जिसने दुनिया को भी हैरान किया है, आश्चर्य में डुबो दिया है। वह ये कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को तीन महीने का राशन, यानि परिवार के हर सदस्य को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया गया।

अनलॉक-1 में बड़ी लोगों की लापरवाही

देश में लॉकडाउन का दौर समाप्त होने के बाद बढ़ती लापरवाही को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, जब से देश में अनलॉक-1 हुआ है,  व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढ़ती ही चली जा रही है। पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे। हमें उसी सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है। लॉकडाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था। अब सरकारों को, स्थानीय निकाय की संस्थाओं को, देश के नागरिकों को, फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना को लेकर अभी भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर कंटेनमेंट जोन में हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है।

सुको की रोक के बावजूद एमसीडी की कार्रवाई जारी, निगम ने कहा- अभी तक नहीं मिला आदेश, उधर ओवैसी की धमकी
Breking News: आज शाम तक सीएम का ऐलान! सीएम बघेल सहित प्रभारियों के साथ हर विधायक अकेले-अकेले कर रहे मुलाकात
गुरूद्वारा नानकसर में वीर बाल दिवस : विधायक रिकेश हुए शामिल, बोले- जान जाए पर धर्म नहीं छोड़ने का संदेश है यह दिन
सीएम भूपेश ने केन्द्र से मांगे बकाया 6000 करोड़ रुपए, पत्र लिखकर कहा- जल्द निपटाएं लंबित देनदारियां
Gustakhi Maaf: अनंत-राधिका की शादी और आपातकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रेगनेंट महिलाओं को एक्सरसाइज से कब बना लेनी चाहिए दूरी
Next Article भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन, जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन, जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?