ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मलेशियाई नोट का झांसा देकर व्यापारी से 3.50 लाख की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

मलेशियाई नोट का झांसा देकर व्यापारी से 3.50 लाख की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शातिर

By Mohan Rao
Published: October 6, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आारोपी
SHARE

भिलाई। मलेशियन करेंसी देने का झांसा देकर भिलाई तीन के व्यापारी से साढ़े तीन लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सुपेला थाने में गुरुवार को अपराध दर्ज हुआ और पुलिस ने गदा चौक सुपेला से घेराबंदी कर तीन आरोपियों अब्दुल रउफ खान, सांईफुल एवं आकाश मलिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें भिलाई तीन निवासी राजू जैन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। राजू जैन ने बताया कि भिलाई- 3 में उसकी कपड़े की दुकान है। अब्दुल रउफ खान, सांईफुल एवं आकाश मलिक तीनों उसकी दुकान में आये और एक अंडरवियर खरीदने के बाद 50 का मलेशियन नोट दिखाया। मलेशियन नोट की भारतीय मुद्रा के रूप 800 रुपए से ज्यादा कीमत है। उसने यह भी बताया कि उसके पास ऐसे 1660 नोट हैं जिसे वे बदलवाना चाहते हैं।

राजू जैन तीनों के झांसे में आ गया और अपने परिचित प्रदीप जैन के साथ मिलकर डील सेट की। इसके बाद बीते 27 सितंबर को गदा चौक सुपेला के पास तीनों से मुलाकात हुई। इस दौरान तीनों ने बैग में भरकर नोट लेकर पहुंचे। बैग से निकालकर तीन नोट भी दिखाए। तसल्ली होने के बाद राजू जैन ने अपने पास से 3 लाख 50 हजार रुपए तीनों को दिए और मलेशियन नोटों से भरा बैग लेकर चले गए। घर जाकर जब बैग देखा तो उसमें मलेशियन नोटों की जगह कागज की गडि्डयां भरी हुई थी। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सुपेला थाने व एसीसीयू की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी। पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस गदा चौक सुपेला के पास से संदेहियों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और सुपेला में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। तीनों आरोपियों पर विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, एसीसीयू प्रभारी नरेश पटेल, संतोष मिश्रा, एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी, सगीर खान व एसीसीयू की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।

नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा
एक सप्ताह में जमा गोबर बेचकर कमा लिए 31 हजार रुपए: आज खाते में आ गई राशि, पूरे जिले में गोबर विक्रेता पशुपालकों को 23 लाख रुपए का भुगतान
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद
छत्तीसगढ़ वन अधिकारों की मान्यता देने में देश में अग्रणी : राज्य में 4 लाख 41 हजार से अधिक व्यक्तिगत और 46 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट CG Politics : दूसरी सूची पर नहीं थम रहा बवाल, दो दर्जन सीटों पर होगा पुनर्विचार
Next Article पंचायती राज महासम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा- धान की मिल रही सही कीमत, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों को किसानी में रूचि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?