ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश के नाम एक और उपलब्धि: पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग अटल टनल का किया उद्घाटन… बस को दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश के नाम एक और उपलब्धि: पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग अटल टनल का किया उद्घाटन… बस को दिखाई हरी झंडी

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
PM Modi inaugurated the world's largest tunnel, Atal Tunnel
PM Modi inaugurated the world's largest tunnel, Atal Tunnel
SHARE

शिमला (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मौजूद रहे। यह टनल 10040 द्बक्तीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। रोहतांग टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। टनल से सूबे के पर्यटन को भी गति मिलेगी। टनल शुरू होने से अब लाहौल के लोग सर्दियों में बर्फबारी के चलते छह माह तक शेष दुनिया से नहीं कटेंगे। सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी।

Contents
  • युपीए सरकार की उपेक्षा के बाद भी 6 साल में पूरा हुआ काम
  • जवानों की सुविधा हमारी प्राथमिकता: मोदी
  • हिमाचल प्रदेश सीएम ने समझाई सुरंग की अहमियत

टनल का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज सिर्फ अटल जी का ही सपना नहीं पूरा हुआ है बल्कि आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि इस टनल से मनाली और केलॉन्ग के बीच की दूरी 3-4 घंटे कम हो ही जाएगी। पहाड़ के मेरे भाई-बहन समझ सकते हैं कि पहाड़ पर 3-4 घंटे की दूरी कम होने का मतलब क्या होता है। पीएम मोदी ने कहा कि वाजपेयी सरकार जाने के बाद इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने कहा साल 2002 में तात्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने इस टनल के लिए अप्रोच रोड का शिलान्यास किया था। अटल जी की सरकार जाने के बाद, जैसे इस काम को भी भुला दिया गया। हालत ये थी कि साल 2013-14 तक टनल के लिए सिर्फ 1300 मीटर का काम हो पाया था।

युपीए सरकार की उपेक्षा के बाद भी 6 साल में पूरा हुआ काम

मोदी ने कहा कि पिछली सरकार की उपेक्षा के बावजूद उनकी सरकार ने तेजी दिखाई। उन्होंने कहा, अटल टनल के काम में 2014 के बाद, अभूतपूर्व तेजी लाई गई। नतीजा ये हुआ कि जहां हर साल पहले 300 मीटर सुरंग बन रही थी, उसकी गति बढ़कर 1400 मीटर प्रति वर्ष हो गई। सिर्फ 6 साल में हमने 26 साल का काम पूरा कर लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान दौलत बेग ओल्डी एयरस्ट्रिप को बंद रखने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अटल टनल की तरह ही अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया। लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी के रूप में सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण एयर स्ट्रिप 40-45 साल तक बंद रही।

जवानों की सुविधा हमारी प्राथमिकता: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए पूरी ताकत लगा दी गई है। सड़क बनाने का काम हो, पुल बनाने का काम हो, सुरंग बनाने का काम हो, इतने बड़े स्तर पर देश में पहले कभी काम नहीं हुआ। इसका बहुत बड़ा लाभ सामान्य जनों के साथ ही हमारे फौजी भाई-बहनों को भी हो रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना पर तैनात हमारे जवानों के लिए राशन, सप्लाई और अन्य लॉजिस्टिक्स सप्लाई करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह टनल बिल्कुल दो देशों की सीमा पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग देश की जनता के अलावा, सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समर्पित है।

हिमाचल प्रदेश सीएम ने समझाई सुरंग की अहमियत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का कोविड के वक्त में आने के लिए शुक्रिया अदा किया। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के लिए योगदान देने में किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने सुरंग की अहमियत समझाते हुए बताया कि चार महीने तक रास्ता बंद हो जाता था। इमर्जेंसी में हेलिकॉप्टर भी भेजते तो मौसम की समस्या आती थी। इस सुरंग से ये सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

एयर इंडिया का सरकार को बाय, अब नया महाराजा होगा टाटा, 70 साल बाद घर वापसी
बॉलबैडमिंटन की नेशनल प्लेयर अमृता सिंह को मिला स्टार ऑफ इंडिया एवं बेस्ट अपकमिंग अवार्ड….. भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ ने किया सम्मानित
वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है-सीईओ राजीव कुमार
पिछड़े वर्ग के बच्चों का उठेगा शिक्षा का स्तर, विद्या एंड चाइल्ड ने Cadence के साथ मिलकर की सराहनीय पहल
अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस :  सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress holds torch rally in protest of Hathras rape case…. Demand for justice for the victim's family हाथरस रेप कांड के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली…. पीडि़त परिवार के लिए की न्याय की मांग
Next Article राज्य स्तरीय साइबर पुलिस थाना से साइबर अपराधों की जांच में आएगी तेजी: भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?