ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने किया छिन्दवाड़ा – नैनपुर – मंडला फोर्ट विद्युतीकृत गेज का लोकार्पण, तीन नई ट्रेनों की भी मिली सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पीएम मोदी ने किया छिन्दवाड़ा – नैनपुर – मंडला फोर्ट विद्युतीकृत गेज का लोकार्पण, तीन नई ट्रेनों की भी मिली सौगात

By Mohan Rao
Published: April 24, 2023
Share
SHARE

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एसएएफ ग्राउण्ड रीवा से मध्य प्रदेश में रेलवे से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया और साथ ही रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास और तीन नई ट्रेनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 183 किलोमीटर लंबी छिन्दवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट विद्युतीकृत ब्रॉड गेज परिवर्तित लाइन का लोकार्पण किया गया ।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के लिए तीन नई ट्रेन रीवा-इतवारी, छिन्दवाड़ा-नैनपुर एवं नैनपुर-छिन्दवाड़ा का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया । मध्य प्रदेश के रेल नेटवर्क का पूर्ण विद्युतीकरण, बीना-कोटा रेलखण्ड का दोहरीकरण, मध्यबिरला नगर-उदी मोड फोर्ट रेलखण्ड का विद्युतीकरण, महोबा-खजुराहो-उदयपुरा रेलखण्ड का विद्युतीकरण का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया गया । इसके साथ ही ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया । इसके साथ ही बिरला नगर-उदी मोड फोर्ट रेलखण्ड का विद्युतीकरण, महोबा-खजुराहो-उदयपुरा रेलखण्ड के विद्युतीकरण का लोकार्पण तथा ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास परियोजाना का शिलान्यास प्रधान मंत्री मोदी ने किया ।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रीवा-इतवारी-छिंदवाड़ा नई ट्रेन चली है उससे भी अब सिवनी और छिंदवाड़ा सीधे नागपुर से जुड़ जाएंगे । यहां की बढ़ती हुई कनेक्टिविटी यहां पर्यटन भी बढ़ाएगी और रोजगार के नए अवसर भी बनाएगी । इन ट्रेनों के चलने से कई कस्बे और गांव अपने जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा, सिवनी से सीधे जुड़ जाएंगे । इन ट्रेनों की मदद से नागपुर और जबलपुर जाना भी आसान हो जाएगा । छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल लाइन के बिजलीकरण से इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली, चेन्नई और हावड़ा, मुंबई तक कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी ।इस कार्यक्रम के दौरान य राज्यपाल मध्य प्रदेश मंगू भाई पटेल, माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश, शिवराज सिंह चौहान,  केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते एवम अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।

इसी के समानांतर कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के छिंदवाड़ा, सिवनी तथा नैनपुर स्टेशनों में भी  आयोजित किया गया । तीनों स्टेशनों में आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से  प्रत्यक्ष जुड़ा हुआ था । इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी तथा सूचना व प्रसारण मंत्रालय डॉ. एल मुरुगन,  सिवनी में बालाघाट के सांसद ढाल सिंह बिसेन,  सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन तथा नैनपुर में मंडला के विधायक देव सिंह सैयाम उपस्थित थे । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार तथा नागपुर की मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने कहा कि रेल तथा यात्री सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर किए जा रहे है । यह पूरा क्षेत्र अब ब्रॉड गेज लाइन के ज़रिये दिल्ली – चेन्नई ट्रंक मार्ग, मुंबई – हावड़ा मेन लाइन के अतिरिक्त जबलपुर तथा नागपुर से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ जाएगा ।  छिंदवाड़ा-नैनपुर-छिंदवाड़ा  के बीच पैसेंजर ट्रेनों के शुभारंभ से इस क्षेत्र के नागरिकों को तेज, किफायती और सुलभ यातायात की सुविधा प्राप्त होगी ।

छिन्दवाड़ा-नैनुपर एवं नैनपुर-छिन्दवाड़ा नई ट्रेनों का शुभारंभ
इस मार्ग पर छिन्दवाड़ा से नैनपुर एवं नैनपुर से छिन्दवाड़ा के मध्य नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है । इस रेलखंड पर नई ट्रेन सेवा से इस क्षेत्र के यात्रियों को ब्रॉडगेज रेल लाइन पर सुखद एवं आरामदायक रेल यात्रा का अनुभव होगा । साथ ही इस क्षेत्र को दिल्ली-चैन्नई एवं हावड़ा-मुंबई रेल लाइन से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी । इन दोनों नई ट्रेन सेवाओं के शुरू होने से इस क्षेत्र का सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास होगा । नैरोगेज के समय छिंदवाड़ा एवं नैनपुर के मध्य रेल यात्रा में 5 घंटे से भी अधिक समय लगता था, जो कि ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित होने के पश्चात बड़ी लाइन की ट्रेनों से महज 3.30 घंटे में यात्रा पूरी होगी । इस प्रकार छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच रेल यात्रा में डेढ़ से दो घंटे की बचत के साथ ये ट्रेन सेवाएं इस क्षेत्र के लोगों के लिए तेज़, सस्ता ,सुलभ  और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा ।

रीवा-इतवारी नई ट्रेन
गाड़ी संख्या 11756/11755 रीवा-इतवारी-रीवा वाया जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा के मध्य साप्ताह में चार दिन नई ट्रेन सेवा की शुरूआत की जा रही है । यह नई ट्रेन रीवा से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। जो कि कुल 647 किमी. की दूरी तय करेगी । इस प्रकार अब नई ट्रेन के शुरुआत होने से अब सातों दिन रेल यात्रियों को इतवारी से जुड़ने पर नागपुर शहर की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की कनेक्टिविटी सुलभ हो जाएगी ।

ऑपरेशन शंखनाद : 52 गो-वंश को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार
बर्थडे पार्टी में बुलाकर बहन के बॉयफ्रेंड ने महिला से किया गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विधायक रिकेश की पहल : कोटा पढ़ाई करने जाने वाले स्टूडेंट को रियायती दर पर मिलेगा हास्टल, एक सप्ताह फ्री में रुक सकेंगे पैरेंट्स
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में तय हुए आठ बिंदु, फिर से सरकार बनी तो घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी, भारतीयों की वापसी के लिए आपरेशन कावेरी शुरू सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी, भारतीयों की वापसी के लिए आपरेशन कावेरी शुरू
Next Article कौशल्या महोत्सव : लाईट एवं लेजर शो से लोगों ने जान माता कौशल्या का जीवन, सीएम बघेल ने किया लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?