ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश की पहल : कोटा पढ़ाई करने जाने वाले स्टूडेंट को रियायती दर पर मिलेगा हास्टल, एक सप्ताह फ्री में रुक सकेंगे पैरेंट्स
Share
Notification Show More
Latest News
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश की पहल : कोटा पढ़ाई करने जाने वाले स्टूडेंट को रियायती दर पर मिलेगा हास्टल, एक सप्ताह फ्री में रुक सकेंगे पैरेंट्स

By Mohan Rao Published January 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई। विधायक रिकेश सेन ने गणतंत्र दिवस पर वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स व पैरेंट्स के लिए एक शानदार पहल की है। विधायक के प्रयास से वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स को जहां रियायत दर पर अब हास्टल उपलब्ध होगा वहीं कोटा में काम्पीटिटिव एग्जाम की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स से मिलने जाने वाले उनके पैरेंट्स को अधिकतम 7 दिनों तक निःशुल्क ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर इस सुविधा के प्रारंभ किए जाने की घोषणा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि कोटा देश भर में विख्यात है, यहां से हजारों की संख्या में सिलेक्शन हर साल आईआईटी और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में होते हैं। यहीं से स्टूडेंट्स का अधिकतम सिलेक्शन रेट और टॉपर होने की वजह से देश भर में कोटा शहर स्टडी ब्रांड माना जाता है। भारतवर्ष से अधिकतर कक्षा 10वीं के बाद स्टूडेंट कोटा जाकर 2 साल परीक्षा की तैयारी करते हैं। कुछ स्टूडेंट्स 12वीं के साथ और कुछ 12वीं पास करने के बाद कोटा जाते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद कोटा के कोचिंग संस्थान में एडमिशन का मेला जैसा लग जाता है। ऐसे में वैशाली नगर से जाने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को एक बड़ी रकम कोटा में ठहरने के लिए खर्च करनी पड़ती है। कोटा में डेढ़ हजार से अधिक छोटे बड़े कोचिंग संस्थान होने से अधिकांश पैरेंट्स अपनी सुविधानुसार बच्चे को कोटा भेजने की चाहत रखते हैं। हाल ही में मुझे एक सामाजिक कार्यक्रम में कोटा जाने का अवसर मिला। यहां लोकसभा अध्यक्ष व सांसद ओम बिड़ला तथा कुछ हास्टल्स प्रबंधकों से चर्चा कर मैंने इस नई सुविधा का आरंभ आज 26 जनवरी से किया है। वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए यह सुविधा आज से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक लोग जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय से सम्पर्क कर इस बावत जानकारी ले कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधानसभा के जरूरतमंद स्टूडेंट्स को काम्पीटिटिव एग्जाम या उपचार के लिए राजधानी रायपुर और दिल्ली जाने वालों के नि:शुल्क ठहरने के लिए “वैशाली नगर भवन” में व्यवस्था की जाती रही है। अब कोटा में अपने बच्चों से मिलने जाने वाले वैशाली नगर रहवासी पैरेंट्स को होटल या लाज में अनावश्यक रूपये नहीं खर्चने पड़ेंगे। वो अधिकतम एक सप्ताह तक कोटा में अपने बच्चों के साथ रह सकेंगे। इसके आलावा कोटा कोचिंग संस्थानों के एंटरेंस एग्जाम बाद एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को रियायती दर पर विधायक रिकेश सेन की पहल से हास्टल मिलने लगेगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि कोटा में पढ़़ने और पढ़ाने का जो माहौल है वह स्टूडेंट को बाकी जगह से अलग बनाता है। जैसा काम्पटीशन कोटा में है, वैसा दूसरे शहरों में अमूमन नहीं होता जिससे कोटा से हर साल अधिकांश बच्चों का सिलेक्शन भी होता है इसीलिए लोग कोटा जाते हैं। यहां नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं जिसमें स्टूडेंट्स के साथ उनके पेरेंट्स भी शामिल होते हैं। वैशाली नगर विधानसभा से जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा मुहैया कराने के पीछे उनका मकसद पैरेंट्स के आर्थिक बोझ को कम करना तथा स्टूडेंट्स के लिए बेहतर प्लेटफार्म तैयार करने में मदद का एक छोटा सा प्रयास मात्र है। श्री सेन ने कहा कि वैशाली नगर से कोटा में रह कर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के रहने के लिए बेहतर हास्टल रियायती दर पर वो उपलब्ध कराएंगे ही, साथ में जो पैरेंट्स कोटा अपने बच्चों से मिलने जाएंगे उनके लिए भी अधिकतम 7 दिन तक रूकने का प्रबंध भी करेंगे।

You Might Also Like

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

Mohan Rao January 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोध राम कंवर सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से लौटते समय हादसा, अस्पताल में भर्ती
Next Article 76 वें गणतंत्र दिवस पर भिलाई में 76 फीट तिरंगा के साथ एनएसयुआई ने निकाली यात्रा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?