ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: डबल इंजन सरकार बनाने ‘त्रिशूल’ रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: डबल इंजन सरकार बनाने ‘त्रिशूल’ रणनीति

By Om Prakash Verma
Published: July 30, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारतीय जनता पार्टी देश भर में एक चेहरे पर चुनाव लड़ती है. वह चेहरा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का. यह चेहरा इतना बड़ा है कि उसके आगे पक्ष-विपक्ष का कोई नेता टिक नहीं पाता. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा की मुख्य रणनीति केन्द्र सरकार और केन्द्रीय नीतियां ही हैं. छत्तीसगढ़ में 15 साल की सत्ता के बाद हुई पार्टी की दुर्गति को केन्द्रीय नेतृत्व पचा नहीं पाया है. पर कुशल नेतृत्व वह होता है जो अपनी कमजोरियों को पहचान कर उसका इलाज ढूंढता है. जिस तरह देश का केवल एक ही नेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में सरकार का एकमात्र चेहरा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ही थे. 2018 के चुनावों में अपमानजनक पराजय के बाद उनके चेहरे की चमक जाती रही है. पर मुश्किल यह है कि उनके कार्यकाल में भाजपा के तत्कालीन सभी कद्दावर नेताओं को निपटा दिया गया था. पार्टी के पास प्रदेश भर में दिखाने के लिए आज भी वही एक चेहरा है जिसे वह दिखाना नहीं चाहती. संगठन में लगातार उलटफेर कर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने नए चेहरों को उभारने की कोशिश की पर उसका कोई खास फायदा नहीं मिला. ये चेहरे इतने नए थे और वक्त इतना कम था कि उन्हें स्थापित नहीं किया जा सका. और अब जबकि विधानसभा के चुनावों को कुछ ही महीने रह गए हैं वह नए रिस्क नहीं लेना चाहती. इसलिए “एक नेता” वाली पार्टी ने छत्तीसगढ़ में “त्रिशूल” की रणनीति बनाई है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समानान्तर पार्टी ने दो और नियुक्तियां कर दी हैं. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्याक्ष बना दिया गया है. छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य में तीन-तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति के पीछे भी यही उद्देश्य झलकता है. सरोज और लता अलग-अलग वजहों से प्रदेश की राजनीति में चर्चित हैं. छत्तीसगढ़ की स्थिति संभालने के लिए सरोज को राष्ट्रीय महासचिव के पद की कुर्बानी देनी पड़ी. उधर, बस्तर साधने के लिए पार्टी को जिस आदिवासी महिला चेहरे की जरूरत थी, उसे उसेंडी ने पूरा कर दिया. ये तीनों उपाध्यक्ष अब अपने-अपने ढंग से प्रदेश की राजनीतिक फिज़ा को बदलने की कोशिश करेंगे. सरोज इन तीनों में सबसे ज्यादा तेज तर्रार मानी जाती हैं. इसकी वजह भी है. डॉ रमन सिंह और लता उसेंडी ने जहां पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की वहीं सरोज ने सीधे महापौर के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया. एक ही समय पर महापौर, विधायक और सांसद रहने का रिकार्ड उनके नाम है. 2018 के विधानसभा चुनावों को लेकर वे पहले भी कह चुकी हैं कि जो बात कार्यकर्ताओं को पता थी, उसे नेता नहीं भांप पाए. इसके बाद पार्टी ने भी कहा कि इस बार प्रत्याशी कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही तय किये जाएंगे. जाहिर है, सरोज की संगठन से सत्ता में वापसी की तैयारी है.

सेनाध्यक्ष नरवणे ने किया लेह का दौरा: कहा…. एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर
छत्तीसगढ़ ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम, कांकेर जिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए हुआ चयनित
लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां
दुर्ग जिला अस्पताल में संभाग आयुक्त के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, 38 डॉक्टरों को थमाया नोटिस, बोले लेट-लतीफी नहीं होगी बर्दाश्त
CG Crime : रिटायर्ड FCI मैनेजर उठाईगिरी का शिकार, स्कूटर से 1.70 लाख रुपए उड़ा ले गया बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : राजधानी में अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या, मोवा ब्रिज से कूद गई रेलवे ट्रैक पर… यह वजह आई सामने
Next Article खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत बर्थडे सेलिब्रेशन: जन्मदिन पर परवान चढ़ा नशा और कर दी फायरिंग, दोस्त के सिर में गोली लगने से मौत, बैन के बावजूद कहां से मिली शराब

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?