ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर जिले में 2 लाख 72 हजार साजा-अर्जुना पौधों का पौधरोपण शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

जशपुर जिले में 2 लाख 72 हजार साजा-अर्जुना पौधों का पौधरोपण शुरू

By Poonam Patel
Published: July 22, 2026
Share
कोसा उत्पादन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, मनरेगा से मिलेगा रोजगार
कोसा उत्पादन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, मनरेगा से मिलेगा रोजगार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की सोच को आगे बढ़ाते हुए जशपुर जिले में बड़े पैमाने पर साजा और अर्जुना के पौधों का पौधरोपण कार्य शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। विकासखंड फरसाबहार, दुलदुला, पत्थलगांव और कुनकुरी में वर्ष 2026-27 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत पौधरोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने 19 स्थलों पर 66.5 हेक्टेयर भूमि में साजा और अर्जुना के पौधों का रोपण स्वीकृत किया है। प्रत्येक स्थल पर लगभग 14,350 पौधों के हिसाब से कुल 2 लाख 72 हजार 650 पौधों की नर्सरी तैयार कर पौधरोपण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

’कोसा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा’

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि करना है। साजा और अर्जुना के वृक्ष कोसा कीट पालन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माने जाते हैं। पौधों के विकसित होने के बाद आदिवासी एवं किसान परिवार प्राकृतिक कोसा उत्पादन के माध्यम से स्थायी और बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे। मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को इस कार्य से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रेशम विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में पौधों की देखभाल और रखरखाव किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय मजदूरों को पौधों की सुरक्षा और चौकीदारी का कार्य देकर अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देगी। अर्जुना के पौधे विकसित होने पर कोसा उत्पादन के प्रमुख केंद्र बनेंगे, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पलायन में भी कमी आएगी।

कलेक्टर पर बलत्कार का आरोप: सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश, उच्च स्तरीय दल से कराएं जांच
लाठीचार्ज के विरोध में लेफ्ट-कांग्रेस का बंगाल बंद, कार्यकर्ताओं ने जाम किए सड़क-रेलवे ट्रैक
डीजीपी अवस्थी ने किया गुंडरदेही थाने का आकस्मिक निरीक्षण
प्रदेश में बिजली कंपनी के नीजीकरण की चर्चाओं के बीच चेयरमेन अंकित आनंद ने कहा- प्रदेश की विद्युत प्रणाली का नहीं होगा निजीकरण… किसी भी क्षेत्र को फ्रेंचाइजी पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं
संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 278 # 22 July 2026
Next Article राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?