ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि
Share
Notification Show More
Latest News
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
September 8, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंट
छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल
September 8, 2026
​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य
कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
September 8, 2026
shreekanchanpath 325 # 08 September 2026
September 8, 2026
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर
September 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि

By Poonam Patel Published July 22, 2026
Share
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: सीताराम पटेल को ग्राफ्टेड बैंगन से मिली समृद्धि
SHARE

रायपुर। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी निवासी किसान सीताराम पटेल को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से आर्थिक समृद्धि मिली है। उल्लेखनीय है कि पटेल उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सलाह को अपनाकर सीमित क्षेत्र में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की है।

किसान सीताराम पटेल बताते हैं कि वे पहले पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। धान की खेती में मजदूरी, खाद और कीटनाशकों पर अधिक खर्च होने के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। बेहतर आय की तलाश में उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती प्रारंभ की। खेती में उन्होंने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। इन तकनीकों से पानी की बचत हुई, खरपतवार नियंत्रण आसान हुआ तथा पौधों की बेहतर वृद्धि के कारण उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जहां पहले धान की फसल से लगभग 18 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिलता था, वहीं ग्राफ्टेड बैंगन से लगभग 300 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन प्राप्त हुआ। इस नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 30 हजार रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में प्रदान की गई।

पटेल ने अपने उत्पाद का विक्रय सरायपाली एवं ओडिशा की मंडियों में किया, जहां उन्हें लगभग 31 रुपये प्रति किलोग्राम का अच्छा मूल्य मिला। इस खेती में प्रति एकड़ लगभग 18 हजार रुपये की इनपुट लागत, 7 हजार रुपये श्रमिक लागत तथा अन्य खर्चों सहित कुल लागत लगभग 30,800 रुपए रही। इसके बावजूद उन्हें लगभग 3 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ, जो पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक है। सीताराम पटेल की सफलता से ग्राम पंडरीपानी सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान भी उद्यानिकी फसलों और आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

You Might Also Like

केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर

पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म

Poonam Patel July 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोसा उत्पादन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, मनरेगा से मिलेगा रोजगार जशपुर जिले में 2 लाख 72 हजार साजा-अर्जुना पौधों का पौधरोपण शुरू
Next Article सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बिहान दीदियों की बीज राखी बिखेरेगी हरियाली पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बिहान दीदियों की बीज राखी बिखेरेगी हरियाली

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?