ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियां लगभग पूर्ण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियां लगभग पूर्ण

By Poonam Patel
Published: November 12, 2026
Share
जिले में 23 हजार 812 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान
जिले में 23 हजार 812 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान
SHARE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

तीन नए केंद्रों के साथ जिले में अब 23 धान उपार्जन केंद्र

किसानों की सुविधा और धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र हर्राटोला, कोरजा एवं कुड़कई में स्थापित किए गए हैं। इन नवीन केंद्रों को मिलाकर जिले में धान उपार्जन केंद्रों की कुल संख्या 23 हो गई है। जिले के अन्य 20 उपार्जन केंद्रों में करगीकला, कोडगार, बस्ती, खोडरी, जोगीसार, गौरेला, तेंदूमूड़ा, तरईगांव, देवरीकला, धनौली, नवागांव, पेण्ड्रा, परासी, भर्रीडांड़, मेढ़ुका, मरवाही, लरकेनी, लालपुर, निमधा एवं सिवनी शामिल हैं।

जिले में 23 हजार 812 किसान पंजीकृत

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में कुल 23 हजार 812 किसान पंजीकृत हैं। इनमें दो एकड़ तक भूमि वाले 10 हजार 573 सीमांत किसान, दो से दस एकड़ तक भूमि वाले 12 हजार 175 लघु किसान तथा दस एकड़ से अधिक भूमि वाले 10 64 बड़े किसान शामिल हैं। राज्य शासन के निर्णय अनुसार पंजीकृत किसान प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

तुम्हर टोकन एप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा

राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए श्तुम्हर टोकनश् एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। जिले में अब तक 11 उपार्जन केंद्रों के लिए 46 किसानों को एप के माध्यम से टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से लगभग 255.92 मीट्रिक टन धान विक्रय हेतु पंजीयन किया गया है। इस ऑनलाइन सुविधा से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी तथा धान खरीदी व्यवस्था अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी होगी।

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रहेगी कड़ी निगरानी

धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं अन्य अनियमितताओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। जिले की सीमाओं एवं अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें करंगरा, पकरिया, पड़खुरी, कबीरचबूतरा, गुम्माटोला, चुकतीपानी, कारीआम, मातिनदाई, खैरझिट्टी, नरौर, धरहर, चंगेरी, झिरियाटोला, सिवनी, मालाडांड़, बरौर, धुम्माटोला, दरमोहली, खुरपा बंधौरी मोड़, देवरगांव, करहनी एवं परासी चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से धान के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जाएगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, बारदानों की उपलब्धता, पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए किसानों से सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का विस्तार : 290 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी अपग्रेड का रास्ता साफ
बारिश से खराब हुई सड़कों को करें दुरूस्त, डैंगू जैंसी बीमारियों पर रहें अलर्ट-कलेक्टर
दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग ‘अटल टनल’ से डरा चीन, गीदड़भभकी दे बोला- इसे पीएलए कर देगी बेकार
कोरोना स्पेशल ट्रेन से 40 लाख की अवैध सिगरेट जब्त
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
Next Article महादेव बेटिंग केस : सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?