ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी

By @dmin
Published: September 16, 2021
Share
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी 'एनकाउंटर' की धमकी
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी 'एनकाउंटर' की धमकी
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना के हैदराबाद जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है, जो दुष्कर्म के आरोपी का है। तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी है। मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री ने कहा था कि आरोपी को एनकाउंटर करवा देंगे। मंत्री के बयान के दो दिन बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से किसी तरह की मुठभेड़ नहीं होने की बात कही है। 

दरअसल, वारनगल में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला. जब पुलिस यहां पर पहुंची, तब उसने शव की जांच की और हाथ पर बने टैटू के आधार पर ये पाया कि ये सैदाबाद दुष्कर्म और हत्या घटना का आरोपी ही है।  हैदराबाद सीपी अंजिनी कुमार के मुताबिक, अभी तो ये वही आरोपी लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। वहीं, तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी कि यह वहीं आरोपी है जिसने 6 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

सरकार और पुलिस पर गिरफ्तारी का बन रहा था दबाव
हैदराबाद के सैदाबाद में 9 सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से युवक फरार चल रहा था। इस वारदात के बाद तेलंगाना सरकार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। डीजीपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें गठित कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। गुरुवार की सुबह आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इस बीच सरकार के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं।

लिंगमपल्ली (हैदराबाद) श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 मई को राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में स्टापेज
अपहरण के बाद नाबालिग से रेप, जबरन उठा ले गया था आरोपी… इस हालत में मिली किशोरी
कोरोना योद्धाओं की छिनी नौकरी, ठेकेदार पर कमीशन मांगने का आरोप… पांच दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन
अनलॉक-3 पर केंद्र का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान की आवाजाही पर न लगाएं पाबंदी
Asian Games 2023: भारत ने लगाया पदकों का शतक, पहली बार पाई यह उपलब्धि… पीएम मोदी ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises बड़ी खबर: गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट… सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी… सीएम बघेल ने दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?