ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन के सुलभ वितरण व परिवहन के लिए बना राज्य स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष…. जिला स्तरीय कंट्रोल कक्ष भी बनेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑक्सीजन के सुलभ वितरण व परिवहन के लिए बना राज्य स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष…. जिला स्तरीय कंट्रोल कक्ष भी बनेगा

By @dmin
Published: September 25, 2020
Share
State Level Medical Oxygen Control Room for the easy delivery and transport of oxygen…. District level control room will also be created
State Level Medical Oxygen Control Room for the easy delivery and transport of oxygen…. District level control room will also be created
SHARE

रायपुर। राज्य में संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन के सुलभ वितरण और परिवहन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष बनाया गया है। इसके बनने से कोविड पीडि़त मरीजों को आसानी से आक्सीजन मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री सी आर प्रसन्ना द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए। जिला स्तर पर भी मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्षÓका गठन किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष प्रदेश मे संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता की नियमित निगरानी करते हुए उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे । यह कंट्रोल रूम मेडिकल आक्सीजन के परिवहन में यदि अंतर्राज्यीय परिवहन में कोई समस्या आती है तो भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सेन्ट्रल कंट्रोल रूम से समन्वय कर समस्या का निराकरण भी करेंगे। राज्य स्तरीय समिति में केडी कुंजाम, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वेदव्रत सिरमौर संयुक्त आयुक्त परिवहन विभाग, प्रवीण शुक्ला वाणिज्य एवं उद्याोग, हिरेन पटेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन और डॉ वाईके शर्मा स्वास्थ्य सेवाएं सदस्य हैं।

जिला स्तरीय समिति ,जिले स्तर पर मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेगी और किसी प्रकार की कठिनाई होने पर राज्य स्तरीय समिति से समन्वय कर उसे दूर करेगी। जिला दंडाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक उद्योग,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,सहायक औषधि नियंत्रक या औषधि निरीक्षक की समिति गठित कर जिला मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष बनाया जाएगा।

CG Politics: मोदी फैक्टर बनेगा विजय द्वार! दुर्ग में कुर्मी-साहू प्रत्याशियों में रोचक मुकाबला, जातीय समीकरण रह सकता है हावी
नईदिल्ली में छाए जशपुर के ब्रांड, भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का आकर्षण बने जशप्योर उत्पाद
कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन… गुरुग्राम में चल रहा था कोरोना का इलाज.. बेटे ने दी ट्विट कर जानकारी
इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा, सीएम साय से मिले इसरो के अध्यक्ष… कृषिक्षेत्र के डेवलप पर हुई चर्चा
जिसने भी देखा फटी की फटी रही आंखे : डंपर ने आठ महिने की गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा, पढ़े पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector took meeting of officials in Home isolation control room कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम मे ली अधिकारियों की बैठक: आपात स्थिति में बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस रवाना करने दिए निर्देश
Next Article Farmers of the district who are rearing fish by organic method जैविक पद्धति से मछली पालन कर रहे जिले के किसान…. विधायक व कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?