ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमारे कका भूपेश ने पेश किया विकास का बजट- किसान, मजदूर, युवाओं से लेकर हर वर्ग के हित का रखा ध्यान : देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हमारे कका भूपेश ने पेश किया विकास का बजट- किसान, मजदूर, युवाओं से लेकर हर वर्ग के हित का रखा ध्यान : देवेंद्र यादव

By Mohan Rao
Published: March 6, 2023
Share
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई।  हम सब के कका, हमारे मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट पेश किया है। यह बजट जनता के विश्वास का बजट है। प्रदेश के प्रत्येक परिवार के हित और विकास का बजट  है। विकास की नई गाथा लिखने वाले बजट है। इस बजट में हम सब के कका भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के गरीब किसान, मजदूरों से लेकर शिक्षित बेरोजगार, युवाओं, नौकरीपेशा करने वाले लोगों और व्यापारियों सभी वर्ग को हित और विकास को ध्यान में रख कर इस बजट को बनाया है।

यह बजट प्रदेश के इतिहास में सर्वांगिण विकास वाला बजट है। विधायक देवेंद्र यादव ने बजट के बारे में बताते हुए आगे कहा कि बजट में सीएम भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास के लिए घोषणा की है कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना 1000 करोड़ रुपये, दुर्ग से  नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा, नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क  50 करोड़ रुपये,कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह 25 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए भी खास घोषणाएं की है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय 807 करोड़ रुपये,राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय 200 करोड़ रुपये, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना 990 करोड़ रुपये देंगे। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के नागरिकों को दिया जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि हमारे मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दीदी लोगों के हित में भी बड़ा फैसला लिए है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 10,000 रुपये प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 7500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 5000 रुपये प्रतिमाह, मितानीनों के लिए 2200 रुपये अतिरिक्त प्रतिमाह देंगे। इसी प्रकार ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर 3000, 4500, 5500, 6000 रुपये प्रतिमाह  दिया जाएगा। ग्राम पटेलों के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु 1800 रुपये प्रतिमाह, विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु 2800 रुपये प्रतिमाह, होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम 6,300 से अधिकतम 6,420 रुपये प्रतिमाह, स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। यह एतिहासिक फैसला है। इससे पहले की सरकार ने इनके हित में कभी कोई फैसला नहीं लिया था, लेकिन हमारी सरकार ने जमीन से जूड़े लोगों के विकास पर पहल की।

केन्द्र ने धान उपार्जन के लिए अनिवार्य किया है बायोमेट्रिक सिस्टम, छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू न करने का किया आग्रह
महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण
कोरोना इन छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटों में सामने आए 154 नए मामले, राजधानी रायपुर में हालात बेकाबू
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रिपल सवारी के साथ स्कूटी से सड़क पर उड़ा रहा था चिंगारी, दुर्ग पुलिस ने काटा चालान… देखें Video
Next Article मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, भरोसे के बजट से खिल उठे महिलाओं के चेहरे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?