ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई

By Om Prakash Verma
Published: December 27, 2023
Share
महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई
महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़ )। महादेव एप मामले में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपक नेपाली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई अहम् खुलासे हो सकते हैं। जिला पुलिस अब सिलसिलेवार तरीके से इस सट्टेबाजी एप की तहें खोलने में जुट गई है। दीपक नेपाली को सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल का करीबी बताया जा रहा है। महादेव एप को विस्तार देने में नेपाली की की भूमिका बताई जाती है। पुलिस ने उस पर रासुका के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया है।

छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान महादेव ऐप का मामला सुर्खियों में रहा। ऐसा कहा जाता है कि भूपेश बघेल सरकार की वापसी न होने में इसकी भूमिका बड़ी थी। बीजेपी के नेता बार बार कहा करते थे कि कांग्रेस का तो यही चरित्र रहा है। बिन कमीशन कांग्रेस एक कदम आगे कहां बढ़ती है। इन सबके बीच दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में चर्चित आरोपी दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ रासुका भी लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, दीपक नेपाली का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले से लूट, हत्या के प्रयास के मामले चल रहे हैं। दुर्ग के एसपी राम गोपाल गर्ग के मुताबिक, क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। उन्होंने कहा कि दीपक नेपाली की गिरफ्तारी इस केस में अहम है, इससे पूछताछ के बाद कुछ और बड़े खुलासों की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि सट्टेबाजी के खेल से जुड़ी हर एक परत को खोलने की कोशिश जारी है।

दीपक नेपाली के बारे में कहा जाता है कि वो महादेव ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का खास रहा है। दोनों प्रमोटर जिस योजना को बनाते थे उसे वो जमीन पर उतारने का काम किया करता था। देशभर में सट्टेबाजी के धंधे को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका अहम थी। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी और इसके चार साथियों की तलाश विधानसभा चुनाव के समय से ही थी। हालांकि यह चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। अलबत्ता, इसके भाई नीरज नेपाली को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था।

ईडी के बयान के बाद गरमाई थी सियासत
3 नवंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान जारी किया था। बयान में बताया गया था कि महादेव ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ का भुगतान किया था। ईडी के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई। बता दें कि सट्टेबाजी के इस ऐप पर केंद्र सरकार ने पहले ही बैन लगा दिया है। इस ऐप की शुरुआत 2019 में सौरभ चंद्राकर नाम के शख्स ने की थी। वो पहले भिलाई में जूस की दुकान चलाता था। जूस के कारोबार के दौरान उसकी जान पहचान रवि उप्पल नाम के शख्स से हुई। दोस्ती गहराई और दोनों ने मिलकर काम करना शुरू कर दिया। सौरभ और रवि उप्पल दोनों ने मिलकर वेबसाइट बनाई जिसके जरिए वो सट्टेबाजी का काम करने लगे। 2019 में सौरभ चंद्राकर दुबई गया और वहीं अपने पार्टनर को भी बुला लिया। अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए दोनों ने सोशल मीडिया और एंफ्लुएंसर की मदद ली। प्रमोशन का असर भी दिखा। करीब 12 लाख लोग उस ऐप से जुड़ गए। ईडी का कहना है कि ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले थे।

उरी में बरामद किए गए पाकिस्तान के बने पिस्तौल और गोला बारूद
युवा सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल…. यूपीएससी के सफल विद्यार्थियों सहित इन युवाओं का किया सम्मान
विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्र की धूम, माता की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र
हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान कल से
जानलेवा लापरवाही: सिद्धिविनायक अस्पताल में 10 महीने के बच्चे की मौत, 4 डॉक्टर सहित 7 के खिलाफ FIR, गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' मणिपुर से, 14 जनवरी से 14 राज्यों के लिए शुरू होगा सफर कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर से, 14 जनवरी से 14 राज्यों के लिए शुरू होगा सफर
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 74 # 27 December 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?