ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज

By @dmin
Published: July 4, 2021
Share
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या आज एक करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से आज रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक एक करोड़ 46 हजार 995 टीके लगाए गए हैं। राज्य में 83 लाख 64 हजार 313 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 16 लाख 82 हजार 682 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

एक करोड़ का आंकड़ा छूने में साढ़े 5 माह से ज्यादा का समय लग गया। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों और अफसरों का कहना है प्रदेश में एक करोड़ डोज लगने से कोरोना के खिलाफ लडऩे में मदद मिलेगी। संभावित तीसरी लहर में लोग कम संक्रमित होंगे और होंगे तो गंभीर नहीं होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका बेहतर विकल्प है। ऐसे में लोगों को आगे आकर टीके लगाने होंगे। लोग कोविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। टीकाकरण अभियान में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ का वैक्सीनेशन किया गया। उसके बाद पुलिस और दूसरे सरकारी विभागों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया गया।

पछले 24 घंटों में 300 से कम मिले नए मरीज
इधर कोरोना संक्रमण की स्थिति में प्रदेश में काबू आ गई है। बढ़ते वैक्सीनेशन को इसका कारण माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 294 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 581 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 03 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13453 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 95 हजार 489 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 76 हजार 706 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5,330 हो गई है।

टी.बी जागरूकता की दी गई जानकारी 200 प्रतिभागियों ने निकाली रैली
किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, इनके जीवन में समृद्धि ला रहे हैं सीएम बघेल, धान खरीदी के नए फैसला ऐतिहासिक: रत्नावली
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का जायजा… लापरवाही न करने के दिए निर्देश
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा- सीएम साय के नेतृत्व में नक्सलवाद खात्मे की ओर
दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ministry of Human Resource Development will now be named Ministry of Education…. President approved जीपी सिंह के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई खत्म…. 10 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा
Next Article महंगाई की मार : कोरोना के वार के बाद आमदनी रह गई चौथाई, घर का खर्च दोगुना पार महंगाई की मार : कोरोना के वार के बाद आमदनी रह गई चौथाई, घर का खर्च दोगुना पार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?