ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन: महाप्रबंधक आलोक कुमार ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन: महाप्रबंधक आलोक कुमार ने दिखाई हरी झंडी

By @dmin
Published: August 14, 2021
Share
Organizing Fit India Freedom Run 2.0 in South East Central Railway
Organizing Fit India Freedom Run 2.0 in South East Central Railway
SHARE

बिलासपुर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, रेल मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्ऱीडम रन 2.0 का शुभारंभ किया गया। जिसमे आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक निरंतर मनाया जाएगा।

इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आज शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा बिलासपुर स्टेशन से सुबह 7:00 बजे हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को रवाना किया गया। यह दौड़ बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होकर तितली चौक के रास्ते जोनल ऑफिस जोनल ऑफिस होते हुए एन.आई. इंस्टिट्यूट ग्राउंड में समाप्त हुई । इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के लिए समस्त रेलकर्मी उनके परिवार जन को बधाई देते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने को कहा। उन्होंने उपस्थित रेल कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और इससे किसी भी कार्य के निष्पादन में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्राप्त होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के ऊपर कम से कम आधा घंटा रोज जरूर दिया जाना चाहिए इससे ना केवल व्यक्ति स्वस्थ रहेगा बल्कि समाज और देश की प्रगति के लिए भी यह बहुत ही आवश्यक है।

इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर , रायपुर एवं नागपुर तीनों रेल मंडलो में आयोजन किया गया। इस फिट इंडिया फ्ऱीडम रन 2.0 दौड़ मे सेक्रो अध्यक्षा, डॉ. श्रीमती वनिता जैन एवं मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण सम्मलित हुए। यह आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को पूर्णत: पालन करते हुए आयोजित किया गया। फिट इंडिया फ्ऱीडम रन 2.0 आयोजन में हमारे जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेना शामिल है, यानी फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज जनमानस तक पहुचाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक: सामुदायिक संक्रमण रोकने पर दिया जोर
वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
CG Breaking : जादू टोना के शक में मासूम सहित चार लोगों की हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्रों ने दिया वारदात को अंजाम
देश में कोरोना के दैनिक मामले: पिछले 24 घंटे में सामने आए 29398 नए मरीज…. 414 मरीजों की मौत
शानदार शनिवार: टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड तो मनोज सरकार ने कांस्य पर किया कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative of Shiv Ji Arpan Seva Samiti: Distribute copy, pencil, rubber, scale शिव जी अर्पण सेवा समिति की पहल: सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे कापी, पेंसिल, रबर, स्केल
Next Article Distinguished Service, Meritorious Service and Gallantry Medal to 32 Police Officers-Employees छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक… एआईजी उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?