ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना: सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार, बीते 24 घंटे में मिले 6594 नए मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना: सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार, बीते 24 घंटे में मिले 6594 नए मरीज

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में कमी आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते सात दिनों में महज सात दिनों में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 6594 नए संक्रमित मिले, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। दैनिक संक्रमण दर भी सोमवार को चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। देश में बीते 122 दिन बाद सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण दर तीन फीसदी के पार पहुंची थी। इससे पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को यह घटकर 2.05 फीसदी रह गई।

कोविड रिपोर्ट एक नजर में

  • बीते 24 घंटे मिले मिले 6,594 मरीज
  • अब तक कुल केस बढ़कर 4,32,36,695
  • 24 घंटे में सक्रिय केस 2553 बढ़े
  • सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 50,548
  • कुल केस में सक्रिय केस 0.12 फीसदी
  • मौजूदा कोविड रिकवरी रेट 98.67 फीसदी
  • दैनिक संक्रमण दर 2.05, साप्ताहिक दर 2.32
  • महामारी से अब तक उबरे लोग 4,26,61,370
  • कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी
  • कोविड टीकों की अब तक कुल खुराक 195.35 करोड़

50 जिलों में कोरोना संक्रमण 5 फीसदी से ऊपर
कोरोना के मामलों में तेज घट बढ़ रोज के परीक्षणों पर भी निर्भर करती है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में पता चला है कि छह से 12 जून के बीच देश के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से ऊपर निकल गया है। जबकि छह जून से पहले तक इन जिलों की संख्या 28 थी। मिजोरम, पांडिचेरी और अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण 70 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी यहां एक सप्ताह के दौरान जांच में 10 में से सात सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।

ज्यादा संक्रमित जिलों में कहां कितनी संक्रमण दर
नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का एक-एक जिला येलो जोन में है। इसी तरह दिल्ली के 11 में से चार जिले दक्षिण, पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य दिल्ली में संक्रमण पांच से साढ़े पांच फीसदी के बीच है। इनके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में 9.40, फरीदाबाद में 7.08 और पंचकूला में 6.41 फीसदी संक्रमण है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

नए वैरिएंट की भूमिका से इनकार नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव ने कहा, कोरोना प्रसार पहले की तुलना में तेज है। इसके पीछे नए वैरिएंट की भूमिका भी हो सकती है लेकिन उसके बारे में अभी तक इन्साकॉग एवं वैज्ञानिक दलों से पुष्टि नहीं हो पाई है।

दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली की तीन सीमाओं से सटे गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में संक्रमण येलो जोन में पहुंच गया है। जबकि गाजियाबाद और सोनीपत की स्थिति अभी काफी हद तक नियंत्रित है। उन्होंने कहा, मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से तत्काल इन दोनों शहरों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि संक्रमण के प्रसार को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय का 45 नगर निकायों को निर्देश: घर-घर सर्वे के साथ जांच का दायरा बढ़ाएं
कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आई श्रीराम जन्मोत्सव समिति, अब तक 52 प्लाजमा किये डोनेट
एक दौड़ बेटियों के नाम, बालिका दिवस के अवसर पर हुआ सद्भावना दौड़ का आयोजन
महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
CG News: मोदी की गारंटी पर किसानों का भरोसा, बम्पर खरीदी से टूटा 23 साल का रिकार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान समारोह विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान समारोह
Next Article छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं: मंत्री ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?