ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 14.60 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, एटीएम में कैश लोडिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

14.60 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, एटीएम में कैश लोडिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार

By Poonam Patel Published December 7, 2025
Share
लूट का मामला निकला फर्जी
SHARE

भिलाई । हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोडिंग करने वाले चरोदा निवासी युवक ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में लूट का शिकार होने की फर्जी कहानी गढ़कर पुलिस को घंटों तक उलझाए रखा। मामला 14 लाख 60 हजार रुपए की लूट का पता चलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल और एएसपी शहर सुखनंदन राठौर सहित कुम्हारी थाना का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में लूट का यह मामला फर्जी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। अब लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाले युवक पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किए जाने की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर की शाम साढ़े 7 बजे के आसपास कुम्हारी पुलिस को कपसदा गांव में ग्लोबल स्कूल के पास 14 लाख 60 हजार रुपए से भरे बैग को तीन अज्ञात युवकों द्वारा लूट लिए जाने की सूचना मिली। कथित लूट के मामले का प्रार्थी चरोदा का रहने वाला आशीष राठौर पिता राम खिलावन राठौर ( 34 वर्ष ) था। आशीष राठौर हिताची कंपनी के एटीएम बूथ पर कैश लोडिंग करने वाले एजेंसी का कर्मचारी है। इसी काम के लिए बैग में कैश लेकर गुजरने के दौरान उसने अपने साथ लूट की वारदात होने की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस जांच में उसकी बताई लूट की कहानी फर्जी निकलने के बाद पुलिस उसके खिलाफ अपराध कायम कर रही है।

आशीष राठौर ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोडिंग का काम करता है। 6 दिसंबर को वह नेहरू नगर से कैश लेकर अपने भांजे मनीष राठौर पिता अशोक राठौर के साथ मोटर साइकिल से निकला था। वह रायपुर हीरापुर में तेंदुआ के एटीएम से कैश लोडिंग करने के बाद दुर्ग जिले के मुरमुंदा व दादर एटीएम में कैश लोडिंग के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में ग्लोबल स्कूल के पास तीन युवकों ने उनकी मोटर साइकिल के सामने आकर उन्हें रोका। अचानक रोकने से मोटर साइकिल सहित वे गिर पड़े। फिर तीनों युवक चाकू दिखाकर बैग छीना और खेतों के रास्ते भाग निकले। आशीष के मुताबिक बैग में मुरमुंदा एटीएम में 8 लाख 60 हजार रुपए और दादर एटीएम में डालने के लिए रखे 6 लाख रुपए थे। इसकी सूचना आशीष ने डायल 112 के जरिए पुलिस को दी।

बताया जाता है कि कुम्हारी पुलिस की एक टीम इसी दौरान एक मर्ग के सिलसिले में बोरसी गांव से लौट रही थी। सूचना पर वह टीम तुरंत बताए गए घटना स्थल पर पहुंच गई। आशीष ने घटना के समय अपने साथ भांजे मनीष राठौर के होने की जानकारी दी। लेकिन वहां पर मनीष मौजूद नहीं था। तीन लोगों के रोकने के दौरान अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल गिरने की बात भी आशीष ने बताया। लेकिन पुलिस को उसके शरीर या मोटर साइकिल पर किसी भी तरह का खरोंच तक नजर नहीं आया। आशीष के जवाब में भी विसंगति दिखी तो पुलिस जवानों को मामला मनगढ़ंत लगा। आशीष राठौर से थाने में एसएसपी विजय अग्रवाल और एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने भी पूछताछ किया तो साफ हो गया कि लूट की यह घटना मनगढ़ंत है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Poonam Patel December 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात
Next Article मुख्यमंत्री साय ने देखी मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रेजेंटेशन, छत्तीसगढ़ में भी होगा इस्तेमाल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?