ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने ​प्रगतियात्रा में दी सौगात, सेक्टर 4 में बनेगा महिलाओं के लिए ओपन जिम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने ​प्रगतियात्रा में दी सौगात, सेक्टर 4 में बनेगा महिलाओं के लिए ओपन जिम

By Mohan Rao
Published: August 24, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव की प्रगति यात्रा
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। सेक्टर 9, सेक्टर 7 और सेक्टर 8 के वार्डों में प्रगति यात्रा के बाद 24 अगस्त को सेक्टर 4 में प्रगति यात्रा की  गई। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वार्ड के महिलाओं ने करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। वार्ड के विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की।

इस दौरान​ विधायक यादव से महिलाओं ने ओपन जिंम की मांग। मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, वार्ड में सफाई,लाइटिंग आदि की मांग। इस पर विधायक यादव ने महिलाओं की मांग पर तत्काल आश्वासन​ दिया और कहा कि जल्द ही महिलाओं के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा। इसके अलावा वे जल्द ही मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण से लेकर अन्य जरूरी काम पूरा कर देंगे। इसके अलावा वार्ड की सफाई को लेकर कहा कि यहां बीएसपी क्षेत्र की सफाई बीएसपी के जिम्मे है। लेकिन वे वार्ड की सफाई पूरी तरह से अच्छे से करवा देंगे। बैठक में ​महिलाओं ने बताया कि वे 20 साल से वहां रह रहे है। पहले के नेताओं ने कहा कि लीज डीड की रजिस्ट्री डेड हो चुकी है। यह असंभव है। कोई नहीं कर सकता। लेकिन आप ने यह काम को करवा दिया। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री भी करवा लिए है। कुछ ने बताया कि उन्होंने आवेदन कर लिया है। सभी ने इस काम के लिए बहुत आधार जताया। सब में बहुत हर्ष और उत्साह का माहौल था। विधायक श्री यादव ने बताया कि अब आगे हम ही आप सब का फ्री होल्ड भी करवा कर देंगे। हाउस लीज संघर्ष स​मिति का भी बड़ा योगदान रहा और आप सब के आशीर्वाद से यह काम भी हो जाएगा। हम प्रयास कर रहे है।

एक सितंबर से बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ
विधायक देवेन्द्र ने बताया कि 1 सितंबर से बीएसपी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली बिल हाफ की सुविधा का लाभ मिलेगा। यह काम भी हो गया है। बैठक में म​हिलाओं ने महंगाई पर भी चर्चा की। बताया गया कि 2013 में 422 रुपए सिलेंडर था, लेकिन 2014 से अबतक रसोई गैस 1175 रुपए तक पहुंच चुका है। मतलब इस 9 साल में रसोई गैस तीन गुणा बढ़ गई है। इस पर विधायक श्री यादव ने कहा कि आप सब को अब चिंतन करना चाहिए कि महंगाई कितनी बढ़ गई है। 

दो छोटे बच्चे ने विधायक से की गार्डन की मांग
प्रगति यात्रा के दौरान विधायक श्री यादव लगातार वार्ड के हर गली मोहल्ल से होते हुए हर घर में जाकर लोगों से मिले। बड़े बुजुर्गों का प्रमाण किए और उनसे बातचीत की। इस दौरान युवाओं और बच्चों में विधायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। ​पैदल पैदल विधायक बारिश में भी चलते रहे। इस दौरान दो बच्चे जो मात्र करीब 2 से 3 साल के थे और वे दो जुड़वा भाई थे, जो विधायक से मिले। विधायक ने उनसे हाथ मिलाया तो वे हाथ मिलाए और फिर कहा कि हमारे लिए गार्डन बनवा दो। उनकी बातों को सूनकर विधायक बहुत खुश हुए और कहा कि इनके लिए जल्द गार्डन बनाया जाएगा।

आकाश प्राइम: स्वदेशी तकनीक बनाती है मिसाइल को अचूक, ठंडे इलाकों पर भी नहीं बचेंगे दुश्मन के जेट्स
Bhilai Breaking : गोलीकांड में तीसरी कार्रवाई, अमित जोश के सहयोगी अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर
Breaking News : अमित जोश की बहनोई के घर पुलिस को मिली लोडेड पिस्टल, बीएसपी ने सील किया मकान
इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट आरएच-560, हवा के बदलाव से जुड़े अध्ययन में करेगा मदद
खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव और सचिव की लिस्ट जारी, 23 जनरल सेक्रेटरी तो 140 बने सचिव… देखें पूरी सूची
Next Article Assembly Elections 2023: : ब्लाक अध्यक्षों की माथापच्ची खत्म, अब जिला, कमेटी को सौंपी जाएगी 5-5 दावेदारों की सूची

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?