ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 100 किलो गांजे के लिए रखा गिरवी, बंधक युवक का पुलिस ने किया रेस्क्यु, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

100 किलो गांजे के लिए रखा गिरवी, बंधक युवक का पुलिस ने किया रेस्क्यु, चार आरोपी गिरफ्तार

By @dmin Published February 22, 2022
Share
दुर्ग पुलिस की फ़ेसबुक पेज पर वैक्सिनेशन प्रमोशन मुहिम, 7 हजार लोग जुड़े
दुर्ग पुलिस की फ़ेसबुक पेज पर वैक्सिनेशन प्रमोशन मुहिम, 7 हजार लोग जुड़े
SHARE

भिलाई। 100 किलो गांजे के लिए ओडि़शा में युवक को गिरवी रखे जाने के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडि़शा में गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का ध्वस्त करते हुए न सिर्फ भिलाई के बंधक युवक को छुड़ाया बल्कि गांजा तस्करी के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बता दें चार दिन पहले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने आपकों सुपेला निवासी सतीश गंधर्व बता रहा था। वायरल वीडियो के माध्यम से उसने बताया कि उसे गांजा के एवज में सुपेला में रहने वाले अयाज, परवेज, कालू और शाहरुख नाम के युवको ने गिरवी रख दिया है। विडियो के माध्यम से लापता युवक को प्रताडि़त कर पैसे की मांग की जा रही थी।

यही नहीं जिस युवक का वीडियो वायलर हुआ उसकी मां सविता गंधर्व ने 10 फरवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सविता गंधर्व ने बताया कि कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद से पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई और युवकों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान सतीश गंधर्व भिलाई के रहने वाले कुछ लोगों के साथ ओडि़शा जाने की सूचना मिली। इस पूरे मामले को दुर्ग जिले की नवगठत नारकोटिक्स सेल को सौंपा गया। जांच के दौरान पता चला किया वीडियो किसी जंगल के बीच में युवक को रखकर बनाया गया है। इसके बाद नारकोटिक्स सेल से निरीक्षक सुरेश ध्रुव, निरीक्षक गौरव तिवारी, सउनि पूर्ण बाहदुर सहित दो टीमों को ओडिशा रवाना किया गया।

नारकोटिक्स टीम द्वारा सूचना के आधार पर उडि़सा के जिला कालाहाण्डी के ताल नुआगॉव, मोहनगिरी, मनीखेरा के घने जंगलो में लगातार दबिश दी गई। इस दौरान नारकोटिक्स टीम को गांजा तस्कर अनिल सोनी उर्फ गुडुआ, सुनील, आदम व अनिल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। अनिल सोनी सुपेला क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। अनिल सोनी के बारे में पता चला कि वह ओडि़शा के कालाहाण्डी में रहकर गिरोह बनाकर गांजा तस्करी कर रहा है। गांजा तस्करों के द्वारा सतीश गंधर्व को कालाहाण्डी के घने जंगलों में अपहरण कर बंधक रखा गया था। टीम जब गांजा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी तो वे घने जंगलो का फायदा उठाकर ठिकाना बदल रहे थे। इसके बाद घेराबंदी कर अपहृत युवक सतीश गंधर्व व उसके साथ शहनवाज नाम के युवक को सुरक्षित रेस्क्यु किया गया।

मौके से आदम व अनिल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जबकि गिरोह का सरगना अनिल सोनी जंगलो व अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकला। हालांकि बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने सुपेला निवासी अनिल सोनी, मुरुम खदान फरीद नगर निवासी मोहम्मद शहजाद उर्फ चिडिया, नुआपारा कालांहाण्डी उडि़सा निवासी आदम सोना व पी बान उर्फ अनिल को गिरफ्तार किया गया। सुपेला निवासी आजाद खान व कालाहाण्डी ओडि़शा निवासी सुनील फरार हैं।

You Might Also Like

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

@dmin February 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 127 # 22 february 2022
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?