ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
October 4, 2026
बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
October 4, 2026
ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात ठप, किरंदुल और विशाखापट्टनम रूट पर 6 ट्रेनें रद्द
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

By Poonam Patel Published October 4, 2026
Share
बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम
बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। सूरजपुर जिले में योजना के तहत विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है, जिससे गांवों का संपर्क नगरों, बाजारों और प्रमुख सेवा केंद्रों से बेहतर हुआ है।

ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन के लिए निजी साधनों या अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। समय पर साधन न मिलने से स्कूल-कॉलेज पहुंचना, अस्पताल जाना और जरूरी शासकीय काम पूरे करना कई बार कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से अब ग्रामीणों को इन आवश्यकताओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का नियमित विकल्प मिल रहा है।

सूरजपुर जिले में योजना के अंतर्गत आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। बसें सूरजपुर से बैकुण्ठपुर, ओड़गी से घुईडीह, प्रेमनगर से महंगई, भैयाथान से डुमरिया (कोरिया), सूरजपुर से कालीपुर, अर्जुनपुर से मोहनपुर, रामानुजनगर से पोड़ी, केवरा से प्रतापपुर तथा नामदगिरी से चाची मार्ग पर चल रही हैं। इन मार्गों से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बाजार, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।

नवापारा की सुनैना के बच्चों को समय पर मिला उपचार
नवापारा की सुनैना के बच्चों को समय पर मिला उपचार

योजना का लाभ विद्यार्थियों और मरीजों से लेकर किसानों तथा अन्य ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता से दैनिक आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और जरूरी शासकीय सेवाओं तक पहुंच भी आसान हुई है।

नवापारा निवासी सुनैना के परिवार के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा जरूरत के समय सहारा बनी। वे बताती हैं कि पहले बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकलने से पहले ही साधन की चिंता रहती थी। कभी बाइक मिल जाती थी, तो कभी आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाता था। बस सेवा शुरू होने के बाद वे अपने बच्चों को समय पर अस्पताल ले जा सकीं और उनका उपचार कराया। सुनैना ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष पूरा होना ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। सूरजपुर जिले में योजना के संचालन से गांवों और प्रमुख केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ा है। सुलभ आवागमन की यह सुविधा ग्रामीणों की रोजमर्रा की कठिनाइयों को कम करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका संबंधी अवसरों तक उनकी पहुंच बेहतर बनाने में सहायक हो रही है।

You Might Also Like

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात ठप, किरंदुल और विशाखापट्टनम रूट पर 6 ट्रेनें रद्द

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग… प्लेटफार्म सहित 8 ट्रेनों में जांच, एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

Poonam Patel October 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात ठप, किरंदुल और विशाखापट्टनम रूट पर 6 ट्रेनें रद्द
Next Article नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?