ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By Poonam Patel
Published: October 4, 2026
Share
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।महिला एवं बाल विकास संचालनालय की संयुक्त संचालक जगरानी एक्का ने शनिवार को जिले का भ्रमण कर पोषण माह के तहत संचालित गतिविधियों एवं विभागीय सेवाओं का अवलोकन किया। राष्ट्रीय पोषण माह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण रथ के माध्यम से आम नागरिकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के समुचित पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संयुक्त संचालक एक्का ने मरवाही परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोटनान टोला तथा गौरेला परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र स्टेशन पारा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों और हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव उचित पोषण से ही तैयार होती है। आंगनबाड़ी केंद्र शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एक्का ने सखी वन स्टॉप सेंटर, गौरेला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद एवं हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

रेप का आरोपी टीआई गिरफ्तार, महिला को शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश
Big Breaking: सरकारी कर्मचारी और उनके आश्रितों के उपचार के लिए राज्य सरकार ने जारी की अस्पतालों की सूची, इन प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा
लगातार दूसरे दिन देश में 90 हजार से ज्यादा नए केस…. कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 42 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले
नए सत्र में विद्यार्थियों को समय पर मिले किताबें, सीएम साय ने कहा- ऑनलाईन ट्रैकिंग एप से करें निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
Next Article दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?