ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य खेल स्पर्धा में भाग लेने आये बच्चों की इच्छा पर कलेक्टर ने कराया ट्रेन का सफर… ट्रेन में यात्रा कर खिले बच्चों के चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

राज्य खेल स्पर्धा में भाग लेने आये बच्चों की इच्छा पर कलेक्टर ने कराया ट्रेन का सफर… ट्रेन में यात्रा कर खिले बच्चों के चेहरे

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
On the wish of the children who came to participate in the state sports event
On the wish of the children who came to participate in the state sports event
SHARE

दुर्ग। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये कोंडागांव के मर्दापाल, राणापाल, हडेली जैसे अंदरूनी गांवों के बच्चों ने कई मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीता लेकिन इन्हें उससे ज्यादा खुशी तब मिली जब उन्होंने ट्रेन देखा। इन बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारियों से ट्रेन देखने की इच्छा जाहिर की और ट्रेन के सफर का लुत्फ लिया।

पहली बार ट्रेन में सफर कर रहीं रंजीता ने बताया कि मैंने पहली बार रेल की पटरी देखी और इस पर चलती हुई ट्रेन देखी। मैं इस पर बैठकर घूम भी सकती हूँ यह सोचकर ही मैं खुश हो गई। जब मैंने इसमें यात्रा की तो मुझे बहुत सुखद एहसास हुआ। सहायक आयुक्त श्रीमती प्रियंवदा रामटेके ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निर्देशित किया था कि स्पर्धा के बाद इन बच्चों की मनचाही चीज पूरी कर दी जाए। बच्चों ने बताया कि ट्रेन देखनी है। कुछ बच्चों ने कहा कि ट्रेन में यात्रा करनी है। कलेक्टर ने कहा कि इन 40 बच्चों को स्टेशन घूमाएं, ट्रेन दिखायें और दुर्ग से मरौदा तक का संक्षिप्त सफर कराएं।

बच्चों के कोच जय सिंह ने बताया कि बच्चों ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार करतब दिखाये और 17 गोल्ड स्पर्धा में जीते। बच्चों की इच्छा थी कि ट्रेन देखें। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें ट्रेन में यात्रा करा दी। श्रीमती रामटेके ने बताया कि बच्चों में ट्रेन पर चढऩे को लेकर अद्भुत ललक दिखी जैसे वो चांद पर सफर के लिए राकेट से निकलें हों। उनकी उमंग देखकर बहुत अच्छा लगा। पूरे ट्रेन के सफर के दौरान बच्चे अपने लोकगीत जोर-जोर से गाते रहे। बच्चों के इस उमंग को देखकर पूरे कार्यक्रम की सार्थकता हो गई। कोच ने बताया कि इनमें से कई बच्चों ने अपने पेरेंट्स को खो दिया है। उनकी खुशी से भरे चेहरे देखकर बहुत अच्छा लग रहा था।

इन बच्चों को भिलाई के हुडको स्थित श्री शंकराचार्य विद्यालय के नजदीक ठहराया गया था जब ट्रेन जब हार्न बजाते हुए गुजरी तो बच्चे झट से रूम के बाहर दौड़ पड़े कि बस एक बार ट्रेन देखने मिल जाए पर ट्रेन तो वहां से बहुत दूर से गुजर रही थी, इसी बीच आसमान पर प्लेन भी दिखाई दिया तो वे तालियां बजाकर उछलने लगे। शहरी बच्चों के लिए भले ही यह नई बात न हो पर हमारे बस्तर के गांव से आए इन आदिवासी बच्चों के लिए आज भी शहर की जिंदगी उनके लिए नई दुनिया जैसी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने बस्तर जोन से सौ से ज्यादा खिलाड़ी भिलाई पहुंचे है, लेकिन इनमें से दो दर्जन से ज्यादा ऐसे है जो पहली बार अपने गांव से निकलकर बस में सवार हो यहां तक पहुंचे, खासकर जूडो में शामिल होने आए कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के इन नन्हे बेटे और बेटियों ने न तो कभी ट्रेन देखी और न ही आसमान में प्लेन को उड़ते देखा था। पिछले तीन दिनों से वे बस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके कोच उन्हें ट्रेन दिखाने ले जाएंगे और कब उन्हें ट्रेन में बैठने का मौका मिलेगा।

एनकाउंटर में ढ़ेर हुए तीन खालीस्तानी आतंकी, पिलीभीत में यूपी व पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
Bhilai Breaking: घंटों बैठक के बाद भी तय नहीं हुआ भिलाई निगम का नेता प्रतिपक्ष, 24 पार्षदों से हुई चर्चा
बिलासपुर सेंट्रल जेल से जज को भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 50 करोड़ की फिरौती
CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
शहर में राजीव भवन निर्माण का हुआ शुभारंभ…. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जल्द बनेगा भव्य कार्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Daya Singh invited Navratri to former minister Amar Agarwal पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दया सिंह ने दिया नवरात्रि का न्यौता…. माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार
Next Article अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज सीजीएचएस: केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली राहत, इलाज और मेडिकल टेस्ट को लेकर नहीं होगी दिक्कत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?