भिलाई। नगर निगम भिलाई में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा साल भर बाद भी एक नाम तय नहीं कर पाई है। शनिवार को सांसद विजय बघेल, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भुपेन्द्र सवन्नी व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की उपस्थिति में भिलाई निगम के सभी 24 पार्षदों से वन-टू-वन किया गया। सभी से चर्चा करने के बाद देर शाम वे लौट गए।
बताया जा रहा है भिलाई निगम में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए 6 घंटे से भी ज्यादा देर तक भिलाई निवास में बैठक हुई। घंटों की बैठक के बाद भी नाम तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है प्रभारी संतोष पाण्डेय भिलाई की बैठक की जानकारी आलाकमान को देंगे और उसके बाद एक नाम तय किया जाएगा। बैठक में सभी पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की। अब आखिरी फैसला आलाकमान को लेना है।




