ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार

By Bhupendra Sahu
Published: May 23, 2023
Share
CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
SHARE

ग्रामीण उद्यमिता की नींव मजबूत कर रहा है रूरल इंडस्ट्रियल पार्क
गांवों में तैयार हो रहे आजीविका के अवसर, महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा
समूह द्वारा तैयार उत्पादों को सी-मार्ट से मिल रहा बाजार


रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में जुटी है। शासन की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में जहां किसानों को फसल का उचित दाम मिल रहा है वहीं गांवों में आजीविका के अवसर भी गौठान व रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से तैयार हो रहे है। गांवों में पशुधन के लिए बनाये गौठान में तैयार हो रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 300 रीपा संचालित किए जा रहे है। जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है। गौठानों में तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए जिला मुख्यालय एवं संभाग मुख्यालय में सी-मार्ट भी खोले गए है, जिससे इन उत्पादों को बड़ा बाजार मिला है।

रीपा से महिला समूहों के साथ युवाओं को भी मिल रहा रोजगार
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से एक ओर जहां महिला समूहों को जोड़ा जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर ऐसे युवा जो खुद का काम शुरू करना चाहते हैं और उनके पास पर्याप्त जगह नहीं है। उन्हें गौठानों में बने इन इंडस्ट्रियल पार्कों में काम करने की जगह मिल रही है। प्रथम चरण में रायगढ़ जिले के 7 विकासखंड में 2-2 रीपा तैयार किए जा रहे हैं। गौठानों में समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसे कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में फेब्रिकेशन, सिलाई यूनिट, एल्यूमीनियम फेब्रिकेशन, मशरूम उत्पादन के साथ ही तेल, आटा, मिनी राइस मिल, गोबर पेंट निर्माण, गोबर के गमले, दीये आदि भी तैयार किए जा रहे है। इससे जुड़े लोगों को ट्रेनिंग भी दिलवायी जा रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें बहुत से गतिविधियां स्थानीय स्तर के युवाओं द्वारा की जा रही हैं। रीपा का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है, जिससे लोग स्वावलंबी हो और स्थानीय स्तर पर उन्हें आजीविका के अधिक से अधिक अवसर मिले।

सी-मार्ट में उत्पादों की हो रही बिक्री
गौठानों व रीपा में तैयार उत्पादों का विक्रय सी-मार्ट के द्वारा किया जा रहा है। यहां धरमजयगढ़ में तैयार सवई घास के उत्पाद, लैलूंगा से बने मिट्टी के बर्तन, घरघोड़ा में तैयार लाख के उत्पाद के साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार गृह उत्पाद जैसे- आचार, पापड़, बड़ी का विक्रय किया जाता है। सी-मार्ट के माध्यम से गौठानों के प्रोडक्ट के लिए एक बाजार भी तैयार हो गया है। होली के दौरान गौठान में विशेष रूप से हर्बल गुलाल तैयार किए गए, जिसकी बड़ी डिमांड रही।

दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले सीएम विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
राजनांदगांव में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर, 1.82 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद
मोदी केबिनेट में फेरबदल : किरेन रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल नए लॉ मिनिस्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ''जनजातीय वाचिकोत्सव 2023'': तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन ”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023”: तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन
Next Article ऑटो वालों की गुंडागर्दी, सिटी बस में तोडफ़ोड़ कर ड्राइवर की पीटा, बस चालकों ने कहा बिना सुरक्षा नहीं चलेेंगी बसें ऑटो वालों की गुंडागर्दी, सिटी बस में तोडफ़ोड़ कर ड्राइवर की पीटा, बस चालकों ने कहा बिना सुरक्षा नहीं चलेेंगी बसें

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?