ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023”: तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023”: तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन

By Om Prakash Verma
Published: May 23, 2023
Share
''जनजातीय वाचिकोत्सव 2023'': तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन
''जनजातीय वाचिकोत्सव 2023'': तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन
SHARE

जनजातीय वाचिक परंपरा के संरक्षण एवं अभिलेखीकरण में मिलेगी मदद
जनजातीय वाचिकोत्सव में 240 जनजातीय वाचकों की सहभागिता संभावित
रायपुर। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टी.आर.टी.आई.) द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के सहयोग से आदिवासी जीवन से संबंधित वाचिक परंपरा के संरक्षण, संवद्र्धन एवं उनके अभिलेखीकरण के उद्देश्य से 25 से 27 मई 2023 तक तीन दिवसीय ”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023ÓÓ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय वाचकों द्वारा जनजातीय वाचिक परंपरा की विभिन्न विधाओं के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023” के आयोजन के उपरांत संस्थान द्वारा जनजातीय वाचिक परंपरा के संरक्षण एवं अभिलेखीकरण के दृष्टिगत पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विषयों के साथ-साथ राज्य के अन्य जनजातीय समुदाय के व्यक्तियों से भी जनजातीय वाचिक परंपरा के क्षेत्र में प्रकाशन हेतु आलेख आमंत्रित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन टी.आर.टी.आई. संस्थान के नवनिर्मित भवन में होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव द्वारा की जाएगी।

”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023” के अंतर्गत लगभग 240 जनजातीय वाचकों की सहभागिता संभावित है। इनमें प्रमुख रूप से जनजातीय साहित्यकार अश्वनी कुमार पंकज (रांची झारखण्ड) एवं पंकज चतुर्वेदी (नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली) भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जनजातीय वाचिकोत्सव में 09 विधाओं का वाचन किया जाएगा। ”जनजातीय देवी-देवता एवं मड़ई मेला के संबंध में वाचिक ज्ञान, जनजातियों में प्रचलित लोक कहानियाँ, जनजातियों में प्रचलित कहावतें एवं लोकोक्तियां, जनजातीय लोकगीत, उनका अभिप्राय एवं भावार्थ, जनजातीय तीज-त्यौहार से संबंधित वाचिक ज्ञान, जनजातीय जीवन संस्कार (जन्म, विवाह, मृत्यु इत्यादि) संबंधी वाचिक परम्परा, जनजातीय समुदाय की उत्पत्ति संबंधी धारणा एवं वाचिक ज्ञान, जनजातीय समुदाय में गोत्र व्यवसाय एवं गोत्र चिन्हों की अवधारणा संबंधी वाचिक ज्ञान, जनजातियों में प्रचलित विशिष्ट परम्परा (गोदना, लाल बंगला, घोटूल, धनकूल, जगार, जात्रा, धुमकुरिया आदि) रीति रिवाज एवं परम्परागत ज्ञान एवं विश्वास” पर वाचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन 8 सत्रों में विभाजित किया गया है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल सभी जनजातीय वाचकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

खुर्सीपार में जलभराव की समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा… अतिशीघ्र निकाला जाएगा समस्या का हल… मानसून को देखते हुए निगम की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
Good News : रेलवे ने सुपरवाइजरी कैडर के हजारों कर्मियों को दिया बड़ा गिफ्ट, ग्रेड पे में हुआ इजाफा… जानिए कितना बढ़ेगा वेतन
CG पुलिस के प्रधान आरक्षक ने आरक्षक की पत्नी से किया रेप, थाने पहुंचा मामला… आरोपी गिरफ्तार
Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच
जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमलोगोें को मिलेगा लाभ – सीएम साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति
Next Article CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?