ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
On the occasion of National Girl Child Day, Health check-up
On the occasion of National Girl Child Day, Health check-up
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट और एक दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया जा रहा है और इलाज के उपरांत आवश्यकता अनुसार दवाई मुफ्त में दी जा रही है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के अभिनव पहल पर आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर तीन स्थानों पर लगे स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम लोगों के अलावा विशेष रूप से बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनका हिमोग्लोबिन जांच किया गया साथ ही इनका वजन भी किया गया।
कई बालिकाओं ने पहली बार अपना हिमोग्लोबिन जांच कराया। हिमोग्लोबिन एवं वजन जांच के बाद इन्हें जांच से संबंधित प्रमाण पत्र भी शिविर स्थल पर दिया गया। बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए आंगनबाड़ी एवं मितानिन के सहयोग से बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप तीन स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 52 बालिकाओं ने अपना हीमोग्लोबिन जांच एवं वजन कराया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं का सम्मान करते हुए कलम और ताजे फल का वितरण भी किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर त्रिशा सिंह ने बालिका दिवस के महत्व के बारे में बताया, डॉक्टर प्रतीक सिंह ने हिमोग्लोबिन जांच के महत्व के बारे में बताया तथा डॉ अनु दुबे ने हेल्दी फूड एवं डाइट के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर एमएमयू के स्टॉफ और एपीएम कुलेश्वर चंद्राकर, इशांत शर्मा, अश्वनी, अतुल शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे। बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी तरुण पाल लहरें की भूमिका अहम रही।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रतिदिन समय सुबह 8 से 3 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाकर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है जहां पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना इलाज करा रहे हैं साथ ही नि:शुल्क दवाई प्राप्त कर रहे हैं। आज वार्ड 16 कुरूद के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, वार्ड क्रमांक 24 शारदा पारा आशादीप कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 6 सुपेला बाजार नेहरू भवन के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था! मोहल्ले में ही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य की सुविधा मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है, स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। स्वास्थ्य शिविर में टोकन सिस्टम से टोकन प्रदाय किया जा रहा है किसी भी प्रकार से लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच कराने के बाद कुछ ही समय में रिपोर्ट दिया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में शुगर एवं बीपी तथा अन्य प्रकार की जांच भी की जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में स्वयं की लैब जांच की सुविधा उपलब्ध है। आज के शिविर में 255 लोगों ने अपना इलाज कराया जिसमें से 95 का लैब टेस्ट हुआ, 202 मरीजों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया।

विद्युत जामवाल की कमांडो फ्रेंचाइजी पर वेब सीरीज का आएगा मल्टीपल सीजन
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आया खेती-किसानी में बड़ा बदलाव – मंत्री रविन्द्र चौबे
कवर्धा मामले में हिंदू संगठन के साथ दया सिंह के नेतृत्व में बोल बम समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध
राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है
CG Crime : एक साल बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, DNA ने पहुंचाया पुलिस को कातिल तक… जानिए कौन है हत्यारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Next Article Chief Minister attends All India Ramnami Mahasabha Bade Bhajan अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल व भडि़सार जलाशय निर्माण सहित यह की घोषणाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?