ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है
Share
Notification Show More
Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है

By Om Prakash Verma Published February 11, 2023
Share
राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है
राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है
SHARE

राजिम। त्रिवेणी त्रिवेणी संगम का तट इन दिनों बदला हुआ नजऱ आ रहा है। प्रत्येक आने वाले श्रद्धालु इन्हें देखकर कहते है कि हम राजिम में ही है न। वह आश्चर्य प्रकट करते है। क्योंकि पिछले वर्ष ही इनका दृश्य अलग नजऱ आ रहा था परन्तु इस वर्ष राम वनगमन परिपथ के चलते पूरा संगम तट की तस्वीर ही बदल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण प्रदेश के 9 स्थल को लिया गया। इसमें राजिम का भी नाम शामिल है। राजिम के लिए 19 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत विकास कार्य किए जा रहे हैं। राजिम में गंगा आरती घाट से लेकर महानदी पुल तक लम्बे चौड़े वर्गाकार क्षेत्रफल में फैले तट जो नदी से करीब 30 फिट ऊंचाई लिए हुए है। यहां पर सीढ़ी बना दिया गया है। कहीं से भी श्रद्धालु नदी में उतरकर स्नान, दान, अस्थि विसर्जन, पूजा-पाठ इत्यादि कृत्य कर सकते है। इन सीढिय़ों पर राजस्थान से लाल पत्थर मंगाकर लगाया गया है। पिछले कई दिनों से कारीगर इन्हे लगाने मे लगे हुए थे। मुक्ताकाशी महोत्सव मंच के दाहिने भाग में बने दर्शक दीर्घा की लुकिंग इन चिकने पत्थरों से बढ़ गई है। उनके ही उपरी भाग में रामवाटिका आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। 6 फिट ऊंची चबुतरा जिनमें 12 सीढिय़ां मौजूद है। इसी में 21 फिट ऊंची रामचन्द्र की विशाल प्रतिमा स्थापित किया गया है। प्रभु रामचन्द्र बाँये हस्त में धनुष पकडे हुए हैं तथा दाँये हाथ वरमद्रा में है। प्रतिमा की गेरूंवा शीला उड़ीसा के हैं। बनाने वाले मूर्तिकार भी कटक उड़ीसा से आए हुए थे। चतुष्कोणीय जगती तल के चारों किनारे आकर्षक डिजाईन प्रस्तुत किया गया है। लाईट फाऊंटेन से आभा निखर गई है। हर आने-जाने वाले सीढिय़ों पर बैठकर सेल्फि जरूर लेते है। रामचन्द्र प्रतिमा के पीछे वाटिका बनाया गया है। जहाँ बैठकर लोग थकान मिटाते है।

DCIM\101MEDIA\DJI_0893.JPG

भित्ती चित्र में रामायण के घटनाओं की जानकारी
रामचन्द्र प्रतिमा चबुतरा के चारो ओर भित्ती चित्र बनाया गया है। इसमें रामायण कालिन घटनाओं को प्रस्तुत किया गया है। करीब 40 चित्र सिमेंट से बनाया गया है। इन्हे म्यूरलआर्ट कहा जाता है। बनाने वाले कारीगर रायपुर, महासमुंद, पाटन से 16 के संख्या में कड़ी मेहनत किये है। जिनमें प्रमुख रूप से योगेश ध्रुव, राजा ध्रुव, राजू साहू, सूरेश प्रजापति, तिलक चक्रधारी इत्यादि है। इन चित्रों में प्रमुख रूप से अहिल्या उद्धार ताड़का वध, सीता स्वयंबर, केंवटराज के द्वारा रामचन्द्र जी का पांव धोना, सीता हरण, रामेश्वरम महादेव स्थापना, राम-सुग्रीव मिलन, शबरी दर्शन, जटायू उद्धार, गुरू विश्वामिंत्र के साथ राम लक्ष्मण, लंका दहन, दशरथ विलाप, सीता के साथ लवकुश आदि है।

DCIM\101MEDIA\DJI_0894.JPG

गोदना आर्ट से निखरी सुन्दरता
प्रतिमा के आसपास दीवाल पर गोदना आर्ट कि सुन्दरता देखते ही बन रही है। तरह-तरह के चित्र उंकेरे गये हैं। उत्तर-दक्षिण आने जाने का रास्ता है मुख्य द्वार उत्राभिमुख है। परिपथ के अन्तर्गत पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौंक पर चार पिलर दाँये-बाँये निर्माण किया जा रहा है इसमें छोटी-छोटी 280 मुर्तियां स्थापित किये गये है। 10म24 इंच के इन मुर्तियों की प्राचीनता अत्यंत सुहावना है। पिलर पर चार कलश स्थापित किया गया है। इसके अलावा व्ही.आई.पी. मार्ग पर स्वागत द्वार निर्मित है। परिपथ के अंतर्गत विश्राम भवन बहुंत जल्द पूर्ण होगा।

DCIM\101MEDIA\DJI_0898.JPG

19 करोड़ की लागत से बन रहे परिपथ
प्रदेश सरकार के द्वारा राम वनगमन परिपथ के अन्तर्गत जहाँ-जहाँ रामचन्द्र के चरण कमल पड़े है ऐसे 75 स्थलों को विकसित करने का बीड़ा उठाया है पहले चरण में 9 स्थल को विकसित किया जा रहा है। जिसमें कोरिया के सीतामढ़ी-हरचांका, सरगुजा के रामगढ़, जाँजगीर-चांपा के शिवरी नारायण, बलोदाबाजार भाठापारा जिला के तुरतुरिया, रायपुर के चन्द्रखुरी, धमतरी सिहावा के सप्तऋषि आश्रम, बस्तर के जगदलपुर तथा गरियाबंद के राजिम हैं। राजिम के लिए कुल 19 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत किये गये है। काम अभी भी चल रहा है।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Om Prakash Verma February 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी
Next Article खट्टे-मीठे और पोषण से भरपूर है बेर, जानिए इसके फायदे और उपयोग…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?