ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: February 11, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर चार साल से फरारी काट रहा हत्या का आरोपी आखिरकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जामुल पुलिस को आरोपी का इनपुट मिला था इसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है आरोपी लंबे समय से घर से बाहर था और अपने घर जाने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बता दें 26 मई 2019 के सुबह 5.30 बजे जामुल थाना क्षेत्र फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाले में एक अज्ञात महिला की शव मिला था। मृतक महिला की उम्र करीबन 25-30 वर्ष थी। शव की शिनाख्त रजनी देवांगन निवासी शारदा पारा केम्प -2 छावनी के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला की हत्या उसके पति लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन ने अपने साथी सूरज देवांगन के साथ मिलकर की थी। इस मामले में जामुल पुलिस ने सूरज देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी लोकेश्वर देवांगन फरार हो गया।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जामुल पुलिस लगातार हत्या के फरार आरोपी लोकेश्वर की तलाश में लगी हुई थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी लोकेश्वर शारदापारा में देखा गया है। वह लंबे समय बाद अपने घर जाने की फिराक में था। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी एम याकुब मेमन, सहायक उप निरीक्षक, कुलेश्वर चंद्राकर, आरक्षक विकास सिंह, राधे यादव की भूमिका सराहनीय रही।

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चौकियां तबाह
नकली सोने का बिस्किट दिखाकर 10 लाख ठगने की कोशिश, जशपुर में तीन शातिर गिरफ्तार
देउरगाँव मे श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया मुख्यमंत्री ने
छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में स्थापित होगा फूड इररेडियेशन प्लांट
राज्य स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India-Australia first Test : भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, तीसरे दिन खत्म हुआ टेस्ट… टीम इंडिया की बड़ी जीत
Next Article राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?