ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएफएफ डे के मौके पर एण्ड टीवी के कलाकारों ने कहा, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

बीएफएफ डे के मौके पर एण्ड टीवी के कलाकारों ने कहा, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

By @dmin
Published: June 9, 2020
Share
SHARE

हमारे जीवन में कुछ दोस्त किसी वजह से आते हैं, वहीं कुछ मौसमी होते हैं। कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो ना तो किसी वजह से आते हैं और ना ही मौसमी होते हैं, लेकिन फिर भी हमारे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि वह हमें वैसे ही पसंद करते हैं, जैसे हम हैं। ये उन लोगों में से होते हैं जो अच्छे या बुरे वक्त में हमारे साथ होते हैं, किसी तरह की नुक्ताचीनी नहीं करते और हम जैसे ही उसी तरह हमें स्वीकार करते हैं। यही होते हैं, हमारे बेस्ट-फ्रेंड्स फॉरएवर! इस ‘बीएफएफ डे के मौके पर एण्ड टीवी के एक्टर्स ने अपने बीएफएफ के बारे में बात की और अपनी दोस्ती के कुछ बेहद ही खूबसूरत सीक्रेट्स हमें बताये।

कामना पाठक, एण्ड टीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन की दबंग राजेश ने अपनी बीएफएफ कोमल सिरवानी के साथ की एक दबंग तस्वीर शेयर की है। अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ उन खास पलों को याद करते हुए, वह कहती हैं, ”मेरी बीएफएफ कोमल सिरवानी है। वह तब से मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं जब से मैं थियेटर में काम करने के लिये मुंबई आयी थी। उस समय से ही मेरे लिये दोस्ती का मतलब पूरी तरह बदल चुका है। बर्थडे वीक के दौरान कोमल मेरे लिये सरप्राइज प्लान किया करती थीं। मेरे लिये केक बनाती थीं, मेरा फेवरेट आटे का हलवा बनाती थी, मेरे लिये और अपने लिये एक जैसे कपड़े खरीदती थी। मुंबई मे 10 साल का यह मजेदार सफर कोमल के बिना संभव नहीं था। उन्होंने ही मुझे अलग-अलग तरह के केक, शहर की नाइटलाइफ के बारे में बताया था और मुश्किल समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी होती थीं। मुझे लगता है शायद आप इसे ही बीएफएफ कहते हैं- कोई ऐसा जो हमेशा आपका साथ दे, चाहे स्थिति कैसी भी हो।

निर्भय वाधवा, एण्ड टीवी के ‘कहत हनुमान जयश्रीराम के बाली एक दशक से विनीत मुदगिल के सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह कहते हैं, ”मेरे बेस्ट फ्रेंड विनीत मुद्गिल मेरे लिये परिवार की तरह हैं। मुझे जहां तक याद है हम 10 साल से एक साथ हैं। यह हमारी किस्मत ही थी कि अपने कॅरियर के लिये दोनों ही मुंबई आ गये। विनीत का मुंबई में काफी अच्छा काम जम चुका है और हम दोनों हमेशा ही साथ होते हैं। वैसे तो पैसों की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन हमारी दोस्ती ऐसी है कि यदि हममें से किसी को भी जरूरत पड़ी तो हम बिना किसी झिझक के एक-दूसरे से कह सकते हैं! वह अपने कॅरियर में काफी अच्छा कर रहे हैं और मुझे उन पर गर्व होता है। आज भी जब वह मेरा कमरा बिखरा हुआ देखते हैं तो उसे ठीक कर देते हैं और सारी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख देते हैं! ऐसा बीएफएफ कहां मिलेगा, बताओ?

एण्ड टीवी के ‘गुडिय़ा हमारी सभी पे भारी की सारिका बहरोलिया उर्फ गुडिय़ा ने अपनी बीएफएफ अंजलि बहरोलिया के साथ एक बेहद ही प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। वह उनकी कजिन भी हैं। अपने बचपन की यादों के बारे में बताते हुए सारिका कहती हैं, ”मेरी बीएफएफ मेरी कजिन बहन हैं। वह मेरी पहली फ्रेंड भी हैं। हम दोनों एक साथ ग्वालियर में बड़े हुए हैं। वह हमेशा से ही ज्यादा होशियार रही हैं, लेकिन अभी भी हम दोनों की सोच एक जैसी है। हमार सोचने का तरीका और कहानियां भी मिलती-जुलती हैं। वाकई हमारा रिश्ता बहुत गहरा है, हम दोनों सारी चीजें शेयर करते हैं। बचपन में हम दोनो काफी शैतान हुआ करते थे। हम बचने के लिये कहानियां बनाते थे, वो मेरे नाम से और मैं उसके नाम से। हमारे पेरेंट्स जानते थे कि हम झूठ बोल रहे हैं, लेकिन वही तो मजा था, है ना? हमने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। आज भी जब मुझे कोई जरूरत होती है, वह हमेशा मेरे सपोर्ट के लिये होती हैं। एक-दूसरे की खुशी में हमें खुशी मिलती हे। आज मुझे उनकी बहुत याद आ रही है

फिल्म पठान के जरिए साकार हो रहा किंग खान का 32 साल पुराना सपना, जानिए शाहरुख ने क्या कहा….
आनंद राय की फिल्म में काम नही कर रहे हैं ऋतिक
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद निधन, जानिए सेना छोड़ क्यों एक्टर बने गूफी?
आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं
‘ब्लैक पैंथर’ के हीरो चैडविक बॉसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर मिले सबसे अधिक लाइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तथाचार्य एक ऐसा किरदार है जिसने मुझे अभिनय के नौ रसों को निभाने का दिया मौका: पंकज
Next Article साउथ कोरिया से नाराज होकर नॉर्थ कोरिया ने खत्म किए सभी सैन्य और राजनीतिक रिश्ते साउथ कोरिया से नाराज होकर नॉर्थ कोरिया ने खत्म किए सभी सैन्य और राजनीतिक रिश्ते

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?