ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 फरवरी को मिनी स्टेडियम मोहला में होगा 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

10 फरवरी को मिनी स्टेडियम मोहला में होगा 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह

By Poonam Patel
Published: February 9, 2026
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ों को प्रदान करेंगे आशीर्वाद
SHARE

मोहला। महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत  10 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, मोहला में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 137 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। आयोजन में मोहला विकासखंड से 46, मानपुर से 55 तथा अंबागढ़ चौकी से 36 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

कार्यक्रम में सभी जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, वर-वधु के परिजनों तथा मीडिया/प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि सभी जोड़ों एवं उनके परिजनों को सुगम एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रदेश स्तर पर यह कार्यक्रम रायपुर सहित सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य समारोह से प्रातः 11:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए व्यय का प्रावधान है। इसमें से 35 हजार रुपए का चेक वधु को उपहार स्वरूप माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। शेष राशि में से 7 हजार रुपए वधु-वर के श्रृंगार सामग्री—चांदी का मंगलसूत्र, बिछिया, साड़ी, कुर्ता पजामा आदि पर व्यय किए जाएंगे तथा 8 हजार रुपए पंडाल, माइक, भोजन, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित हैं।

सामूहिक विवाह आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा विवाह संबंधी अनावश्यक खर्चों को कम करना है। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर, कहा- आगे आवक बढ़ेगी, कर लें एडवांस प्लानिंग
बैठक रूम के ये 10 टिप्स नहीं अपनाएं तो होगा नुकसान
कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस… 684 लोगों की हुई मौत
अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके
दया सिंह बोले – पहले ही कैबिनेट में पीएम आवास की मंजूरी देकर सीएम साय ने पेश की मोदी की गारंटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध
Next Article एसएसपी ने बैठक में अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा, पेंडिंग मामलों के निपटान व प्रभावी पुलिसिंग पर जोर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?