बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर्स में से एक आदित्य रॉय कपूर आज यानि 16 नवंबर के दिन 35 साल के हो गए हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म ‘ओम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। आदित्य रॉय कपूर जल्द ही ‘बागी 2 और ‘बागी 3 फेम डायरेक्टर अहमद खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म का हिस्सा होंगे। ‘ओम-द बैटल की अनाउंसमेंट के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
मोहित सूरी की ‘मलंग के बाद से आदित्य रॉय कपूर के फैंस उन्हें एक बार एक्शन लुक में देखने के लिए बेताब थे। कपिल वर्मा के निर्देशन में बनने जा रही यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फीमेल लीड को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोट्र्स की मानें तो, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। आदित्य और दिशा की जोड़ी को फिल्म ‘मलंगÓ में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
आदित्य रॉय कपूर ने मुंबई मिरर के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी इस फिल्म का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो पिछले कई महीनों से ‘ओम-द बैटल की तैयारियों में व्यस्त हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसी बीच आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘लूडो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदित्य और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आदित्य की पिछली फिल्म ‘मलंग की भी खूब प्रशंसा हुई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में फिल्म रही थी।




