अमरावती (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने गुरुवार को ऑनलाइन गैंबलिंग गेम्स जैसे ऑनलाइन रमी और पोकर पर प्रतिबंध लगाने के लिए एपी गेमिंग एक्ट 1974 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। पहली बार पकड़े जाने पर ऐसे ऑनलाइन गेम्स के आयोजकों को एक साल की कैद की सजा होगी। इस बात की जानकारी राज्य के सूचना मंत्री पेर्नी वेंकटरामैया ने दी। पेर्नी वेंकटरामैया ने कहा है कि अगर आयोजक (ऑनलाइन जुआ खेल के) दूसरी बार पकड़े जाते हैं, तो उन्हें दो साल की जेल और जुर्माने से दंडित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जुआ खेलने वालों को छह महीने की कैद की सजा होगी।




