ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में आसमान से बरसा तेल, सड़कों पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लोग हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में आसमान से बरसा तेल, सड़कों पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लोग हैरान

By @dmin
Published: November 16, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । राजधानी की हवा में प्रदूषण किस कदर है, इसका नमूना रविवार शाम बूंदाबांदी के दौरान देखने को मिला। शाम को जैसे ही बारिश शुरू हुई दोपहिया चालक सड़क पर फिसलने लगे। ज्यादातर लोगों को लगा कि बारिश के साथ तैलीय पदार्थ बरस रहा है। लोगों ने दमकल विभाग को कॉल करना शुरू कर दिया। रात 8 बजे तक सड़क पर तैलीय पदार्थ गिरने की 59 कॉल मिल चुकी थीं। दमकल विभाग ने फोन करने वालों द्वारा बताए गए स्थान पर पानी डालकर वहां से फिसलने वाले पदार्थ को बहाया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हवा की रफ्तार बेहद धीमी होने की वजह से पहले से ही राजधानी में प्रदूषण की हालत बेहद खराब थी। दीपावली पर जले पटाखों के कारण हालात और खराब हो गए।

हवा में धूल के कणों के साथ गाड़ियों से निकलने वाला धुआं मौजूद था। धुएं और धूल के कणों का मिश्रण जब हल्की बारिश के साथ सड़क पर नीचे आया तो चिपचिपे पदार्थ का रूप ले लिया। बारिश तेज होती तो शायद ऐसे हालात न होते, चिपचिपा पदार्थ पानी के साथ नालियों में बह जाता। शाम 4.15 बजे जब बारिश शुरू हुई तो राजधानी के कई इलाकों में ऐसा ही फिसलने वाला पदार्थ सड़कों पर आ गया। बाइक व स्कूटी सवार हल्के से ब्रेक लगाते ही सड़क पर गिरने लगे। उनको लगा कि सड़क पर मोबिल ऑयल गिर गया है। परेशान लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में इस तरह की कॉल्स पहली बार आई हैं। वहीं, गोल मार्केट के पास मौजूद एक बाइक सवार आकाश का कहना था कि बारिश ने यह बता दिया कि हम सांस के साथ क्या-क्या अपने शरीर में पहुंचा रहे हैं।

भूपेश सरकार ने दिखाई जनहितैषी इच्छाशक्ति: विधायक वोरा ने कहा- नया रायपुर के निर्माण कार्य पर रोक ऐतिहासिक निर्णय
आदर्श मार्केट बनेगा पावर हाउस का बाजार, चेंबर पदाधिकारियों ने आयुक्त ने मिलकर बताया पूरा प्लान
संघ प्रमुख भागवत बोले: 15 साल में देश फिर से बनेगा अखंड भारत
सीजीएम बेदी को दी ससम्मान विदाई, सोसायटी ने जमा पूंजी का प्रदान किया चेक
सेंट्रल टीम को दिखाया प्रेजेंटेशन… कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने टीम ने दिए सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओम-द बैटल: मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर की फिल्म की अनाउंसमेंट
Next Article आठ माह बाद खुले शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?