ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय कार्यशाला में अफसरों को मिला प्रशिक्षण, ईवीएम व वीवीपीएटी सहित चुनाव संबधी दी गई ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

राज्य स्तरीय कार्यशाला में अफसरों को मिला प्रशिक्षण, ईवीएम व वीवीपीएटी सहित चुनाव संबधी दी गई ट्रेनिंग

By Mohan Rao
Published: May 29, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी (First Level Checking) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली और ईसीआईएल, हैदराबाद के अधिकारियों ने ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी के साथ ही ईवीएम की हैंडलिंग और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम व वीवीपीएटी के साथ इनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।  

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव बीसी पात्रा के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी श्री मस्तु दास तथा भारत निर्वाचन आयोग के अनुभाग अधिकारी श्री विभोर अग्रवाल ने ईवीएम एवं वीवीपैट के तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ईसीआईएल (Electronics Corporation of India Limited) के उप वरिष्ठ निदेशक श्री पी.सी. मंडल ने ईवीएम के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एफएलसी के लिए उपयोग में आने वाले जरूरी उपकरणों और कनेक्टर्स (Connectors) के बारे में भी बताया।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला में बताया कि राज्य में उपलब्ध कुल एक लाख 27 हजार 444 ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रत्येक जिला मुख्यालय में आगामी 10 जून से 27 जून तक किया जाएगा। आज हुई कार्यशाला में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं एफएलसी पर्यवेक्षकों को एफएलसी की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है, ताकि वे अपना कार्य जिला स्तर पर उत्कृष्ट तरीके से संपादित कर सकें। छत्तीसगढ़ की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन माझी और डॉ. के.आर.आर सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा और श्रीमती शारदा अग्रवाल भी कार्यशाला में उपस्थित थीं। केरल के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनीस टी., बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार और झारखंड की विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती गीता चौबे ने भी कार्यशाला में हिस्सा लिया।

33 जिलों में होगी ईवीएम/वीवीपीएटी के एफएलसी

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके लिए इंजीनियरों के 26 दलों का गठन किया गया है। ये दल निर्धारित तिथियों में संबंधित जिलों का भ्रमण कर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजर्स के सहयोग से एफएलसी की प्रक्रिया पूर्ण करेंगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामनुजगंज, बस्तर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, कांकेर, जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले में 10 जून से 27 जून के बीच ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी की जाएगी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 10 जून से 15 जून, मुंगेली में 16 जून से 23 जून, सक्ती में 10 जून से 17 जून, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 18 जून से 24 जून, कोरिया में 10 जून से 14 जून, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 15 जून से 23 जून, नारायणपुर में 10 जून से 13 जून, सुकमा में 14 जून से 17 जून, दंतेवाड़ा में 18 जून से 22 जून, बीजापुर में 23 जून से 26 जून, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 10 जून से 17 जून तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 18 जून से 23 जून तक एफएलसी की प्रकिया संपादित की जाएगी।

धान के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 17 व्यापारियों से 13 लाख रूपए का 622 क्विंटल पुराना धान जब्त
पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर
मरवाही वन मण्डल में कैम्पा मद से गत चार वर्षों में कराए गए कार्यों की होगी जांच
जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद को मिला प्रथम स्थान
सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Accident : बालोद में अनियंत्रित होकर पलटी स्वीफ्ट, 1 की मौत और 3 घायल
Next Article कृष्ण कुंज : अब तक 169 नगरीय निकायों में लगाए गए 55 हजार से अधिक पौधे… 224 एकड़ फैला कृष्ण कुंज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?