ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश
सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश
SHARE

पटना (एजेंसी)। सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। बता दें कि अदालत ने उन्हें शुक्रवार (13 मई) सुबह 10:30 बजे पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया। बता दें कि पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया की विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए पैसों के भुगतान को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि सहारा कंपनी ने विभिन्न स्कीम में हजारों उपभोक्ताओं से निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया था। वहीं, अवधि पूरी होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। इस मामले में 2000 से ज्यादा लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार (12 मई) को मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को हर हाल में हाजिर होने का आदेश दिया था। जब सुब्रत राय शुक्रवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया।

अदालत ने की थी यह टिप्पणी
निवेशकों के एडवोकेट प्रत्युष कुमार ने बताया था, ‘पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय के वकील से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर आप डरा नहीं सकते हैं। हाईकोर्ट ने सवालिया लहजे में पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय ‘सहाराÓ जो अदालत नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा। यह देखना होगा कि लोग यहां कितने परेशान हैं? जस्टिस संदीप कुमार ने कहा था कि सुब्रत राय हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं।

सुब्रत राय के वकील ने दी यह जानकारी
बता दें कि इस मामले में सुब्रत राय के वकील ने अंतरिम आवेदन जमा करके कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश होने की इजाजत मांगी थी। आवेदन में कहा गया कि सुब्रत राय की उम्र 74 साल हो चुकी है। जनवरी महीने में उनका ऑपरेशन हुआ है। वह अभी बीमार हैं। इस वजह से फिजिकल तौर पर पेश होने से राहत दी जाए। साथ ही, बताया गया था कि निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए उनके पास डिटेल प्लान तैयार है। साथ ही, पांच करोड़ रुपये जमा करने के लिए भी वह तैयार हैं।

गुस्ताखी माफ: आस्था के नाम पर अपसंस्कृति का बोलबाला
चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा’, तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले
भिलाई नगर विधानसभा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय की घोषणा… भाजपा की सरकार बनी तो 75 हजार में मिलेंगे आवास
Budget Breaking : वित्तमंत्री ने किया आयकर में बड़ी छूट का ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक नहीं देना होगा कोई टैक्स
विधायक देवेंद्र ने की पहल,भव्य गार्डन बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, 40 लाख की लागत से बनाया गया वार्ड का सबसे खूबसूरत गार्डन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ज्ञानवापी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से किया साफ इनकार, कहा- पहले फाइल तो देख लें… ज्ञानवापी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से किया साफ इनकार, कहा- पहले फाइल तो देख लें…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 205 # 13 may 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?