ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर

By @dmin
Published: June 8, 2020
Share
कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर
कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोविड-19 के कारण अप्रैल-सितंबर 2020 से शुरू होने वाली जनगणना, हाउस लिस्टिंग और एनपीआर प्रक्रिया को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इसे लेकर एक मूल्यांकन किया जाएगा कि क्या जून के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस प्रक्रिया के पहले चरण को क्रियान्वित किया जा सकता है या नहीं। यदि ऐसा नहीं होता है तो पूरी प्रक्रिया को अगले साल अप्रैल तक के लिए रीशेड्यूल (पुनर्निर्धारित) कर दिया जाएगा।
2021 जनगणना को दो चरण में किया जाएगा। प्रथम चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अभ्यास के साथ हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग को कवर किया जाएगा। इसके बाद  9 फरवरी से 28 फरवरी, 2021 के बीच जनसंख्या गणना की जाएगी जिसमें 1 मार्च, 2021 संदर्भ तिथि होगी।
हालांकि सरकार प्रकिया को रीशेड्यूल करने से पहले महामारी की स्थिति की निगरानी कर रही है। भारत के दो पूर्व रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) और जनगणना आयुक्तों सहित कुछ विशेषज्ञ- एआर नंदा और जेके बंथिया जिन्होंने क्रमश: 1991 और 2001 की जनगणना का निरीक्षण किया, उनका कहना है कि पुनर्मूल्यांकन अपरिहार्य हो सकता है।
एक विकल्प यह भी है कि जनगणना को एक मार्च 2021 के बजाय एक मार्च 2022 से माना जाए और घरों तथा अन्य गणनाएं भी अगले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच शुरू की जाएं। बंथिया ने कहा, ‘इसके पीछे एक कारण है कि भारत हर 10 साल बाद फरवरी में जनसंख्या गणना करता है। इसमें कृषि मौसम, जलवायु कारक, त्योहारों, प्रगणकों की उपलब्धता और अन्य कारकों को ध्यान में रखा जाता है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि कई देशों में जनगणना कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले ही स्थानांतरित कर दिए गए या उन्हें क्षेत्र-विशेष स्वास्थ्य और सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘आदर्श रूप से डाटा की तुलना सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को सामान्य वर्ष में आयोजित किया जाना चाहिए। बंथिया ने कहा कि मार्च से अब तक कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जनगणना की तारीखों को रीशेड्यूल करना जरूरी है।

सीएमएचओ अधिकारी जेपी मेश्राम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, पाई कई खामियां, कहा नियमों का करें पालन
एमपी के बाद गुजरात व ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए 5-5 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार
अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी भाजपा नेता ऋषि गिरफ्तार, 108 की गई है जान
संगठन को मजबूती देने के लिए कोई भी सियासी मौका नहीं गंवा रहीं प्रियंका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों को नए जिले का तोहफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन
Next Article ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?