ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन

By @dmin
Published: June 8, 2020
Share
रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन
रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड अब सिर्फ सरकार के निर्देश के इंतजार में है। चारों धामों में सामाजिक दूरी का पालन कराने को दो-दो मीटर की दूरी पर गोले बना दिए गए हैं, ताकि यदि यात्रा शुरू हो, तो श्रद्धालुओं के बीच एक तय दूरी बनी रहे।
दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ न लगे, इसीलिए उनकी संख्या पहले ही तय कर ली गई है।यदि कोरोना काल में यात्रा शुरू होती है तो प्रति दिन बदरीनाथ धाम में 1800, केदारनाथ धाम में 900, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड ने फिलहाल बदरीनाथ धाम में एक दिन में अधिकतम 1800 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की है।
देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन का कहना है कि यात्रा शुरू करने को लेकर देवस्थानम बोर्ड ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिर्फ सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को संबंधित लोगों से बात करके जिलाधिकारी चारधाम यात्रा को लेकर रिपोर्ट देंगे। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य से बाहर के श्रद्धालु को किसी भी मंदिर के दर्शन की मंजूरी नहीं होगी। मंदिर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि आमजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन धार्मिक स्थलों के बोर्ड, ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट कमेटी से राय लेकर कुछ जरूरी प्रतिबंध लगा सकता है। पर, इसके लिए अग्रिम सूचना भी देनी होगी। देवस्थानम बोर्ड को भी अन्य जरूरी कदम उठाने से पूर्व लोगों को सूचना देनी होगी। धर्मस्थलों में गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का भी पालन कराना होगा। सचिव (पर्यटन) दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम छोड़ बाकी धर्मस्थल खोलने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए तय गाइडलाइन का पालन किया जाना है।

तीर्थ पुरोहित चारधाम यात्रा के लिए तैयार नहीं

राज्य सरकार के फैसले से पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज ने मौजूदा परिस्थितियों में चारधाम यात्रा को उचित नहीं बताया। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत उत्तराखंड ने सरकार से कोई भी फैसला जल्दबाजी न लेने पर जोर दिया। महापंचायत का तर्क था कि अभी कोरोना का असर पहाड़ों पर बहुत अधिक नहीं है। सरकार तमाम एहतियात के साथ यात्रा शुरू करती है, तो भी खतरा रहेगा। महापंचायत महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा था कि बेहतर होगा कि पहले स्थितियां अनुकूल हो जाएं। महापंचायत प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती बोले, राज्य सरकार यात्रा शुरू करने के पीछे स्थानीय लोगों के आर्थिक पक्ष को आधार बना रही है। जबकि स्थानीय तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज, स्थानीय व्यापारियों से लेकर आम जनता तक फिलहाल यात्रा शुरू करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में साफ किया था कि यात्रा से पहले हालात को नियंत्रित होने दिया जाए।

कितना खास होगा इस बार का मानसून सत्र, 18 जुलाई से 4 दिन तक चलेगी कार्यवाही
राजधानी रायपुर की सड़कों पर मस्ती : एक स्कूटी पर चार सवारी, एक को बनाया पार्सल… गाड़ी जब्त, लाइसेंस रद्द
इस मौसम में इन 5 होममेड बॉडी ऑयल का करें इस्तेमाल त्वचा रहेगी मॉइस्चराइज
डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार
बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद सरकार द्वारा प्रस्तावित विद्युत संशोधन बिल सीएम बघेल ने उठाए सवाल: केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिख बिल स्थगित करने की रखी मांग
Next Article कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?