ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगठन को मजबूती देने के लिए कोई भी सियासी मौका नहीं गंवा रहीं प्रियंका
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

संगठन को मजबूती देने के लिए कोई भी सियासी मौका नहीं गंवा रहीं प्रियंका

By @dmin Published January 11, 2020
Share
SHARE

मेरठ. उत्तर प्रदेश से तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस अच्छे दिन हासिल करने के लिए बेताब है। संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सियासी गुगली फेंकने का कोई मौका नहीं गंवा रही हैं। वह जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए अपने तरकश से हर तीर निकाल रही हैं। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर गरम माहौल के बीच प्रियंका लगातार इस मुद्दे को लेकर यूपी में प्रभावितों से मिल रही हैं। उनकी आर्थिक मदद कर रही हैं। यही नहीं उनको साथ खड़े होने का भरोसा दे रही हैं। अब एक कदम आगे बढ़कर प्रियंका ने कहना शुरू कर दिया है कि 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो वह सीएए और एनआरसी लागू नहीं होने देंगी।
सियासी जानकारों का मानना है कि कांग्रेस और प्रियंका की यह कोशिश छिटक गए जनाधार को हासिल करने खासकर मुस्लिमों को रिझाने की है। कांग्रेस का मत है कि अगर मुस्लिम उनके साथ जुड़ गया तब दलित और ब्राह्मण का जुड़ना आसान हो जाएगा। इसीलिए प्रियंका गांधी कानून व्यवस्था से लेकर प्रदेश के हर ज्वलंत मुद्दे पर जातीय बंधन को तोड़कर पहुंच रही हैं। वक्त-वक्त पर वह आवाज उठाने की कोशिश रही हैं। पार्टी नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने का लगातार टारगेट भी सौंप रही हैं।

संगठन को धार देने की भी कोशिशें तेज
कांग्रेस महासचिव ने सांगठनिक ढांचे में बदलाव किया। पहले यूपी की जंबो कमिटी को खत्म कर जुझारू और जोशीले चंद युवाओं के हाथ में यूपी की कमान दी। उसके बाद जिला और शहर अध्यक्ष के पदों पर पचास साल से कम उम्र के नेताओं की ताजपोशी की। प्रदेश उपाध्यक्ष (वेस्ट यूपी प्रभारी) पंकज मलिक का कहना है कि अब जिला और कमिटियों को छोटा कर दिया गया है। शहर कमिटी में 21 और जिला कमिटी में 31 लोग रहेंगे। जनता के मुद्दों को लेकर कैसे लड़ाई लड़नी है, कैसे संगठन को चलाना है इसके लिए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

पार्टी लगातार जनता से जुड़ने में जुटी है। इसी के साथ महिलाओं को जोड़ने के लिए हर कमिटी में कम से कम तीन महिलाओं को रखना अनिवार्य कर दिया है। महिलाओं को बराबरी महसूस कराने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों के मंचों पर भी हर हाल मे जगह देना अनिवार्य किया है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल के मुताबिक महिलाओं को पार्टी मुख्यधारा में ला रही है। बुजुर्ग नेताओं के अनुभव का फायदा लेने के लिए उनको भी कार्यक्रमों में बुलाने को कहा गया है।

कार्यकर्ताओं के बीच कम्युनिकेशन गैप दूर कर रहीं प्रियंका
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद समीक्षा बैठकों में सामने आया है कि आम चुनाव में हार का प्रमुख कारण पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कम्युनिकेशन गैप होना रहा है। लिहाजा इसे दूर किया जाना जरूरी है। इसके बाद प्रियंका गांधी लगातार कई कई जिलों के नेताओं से दिल्ली और लखनऊ में लगातर मिल रही हैं। आगे की रणनीति पर राय-मशविरा कर रही हैं।

You Might Also Like

एशियन गेम्स : भारत को एक दिन में जीते कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में ईरान को हराया

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

@dmin January 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- स्कूलों का राजनीतिकरण नहीं बर्दाश्त होगा
Next Article आज से दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी, ममता के साथ साझा कर सकते हैं मंच

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?