ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, मुख्य सचिव से मांगी और जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, मुख्य सचिव से मांगी और जानकारी

By @dmin
Published: March 13, 2021
Share
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर बंगाल सरकार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं है। आयोग ने मुख्य सचिव से और जानकारी मांगी है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी, जिससे आयोग संतुष्ट नहीं है। आयोग ने मुख्य सचिव से और विस्तृत व स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट शनिवार शाम पांच बजे तक सौंपनी होगी। दोनों पर्यवेक्षकों भी शनिवार शाम तक ही रिपोर्ट दे देंगे। उन्हें भी आयोग ने शनिवार शाम तक की मोहलत दी है। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक अभी इस घटना के साथ अन्य मामलों से संबंधित यात्रा पूरी करने के बाद अब रिपोर्ट सौंपेंगे।

क्या है मामला ?
नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गयी थीं। बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गयी थीं।
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इलाके में एक दुकान में सीसीटीवी लगा था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों की मिली-जुली राय आई है। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। घटना के बाद चुनाव आयेाग ने राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के लिए नियुक्त दो पर्यवेक्षकों से एक रिपोर्ट मांगी थी। 

ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वह उन्हें 48 घंटे और निगरानी में रखना चाहते थे। फिलहाल, दीदी को एक हफ्ते बाद चेकअप के लिए बुलाया गया है। ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ था, जिसमें उनके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई थी।

कोरोना के टीके पर खुशखबरी: फरवरी तक आ सकती है देसी वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी Zydus Cadila
सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री साय
प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक पहल: चार चरणों में राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन, जिला स्तरीय विजेताओं का महामुकाबला 16 से राजिम में
कोविड प्रभाव को कम करने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने होगा वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम…. 31 मई से दो पालियों में कराया जायेगा योगाभ्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Regarding the danger of the variant of corona virus found in India वुहान की लैब से कोरोना फैलने के सबूत नहीं, डब्ल्यूएचओ के चार वैज्ञानिकों का दावा
Next Article टीएमसी में शामिल हुए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके मंत्री टीएमसी में शामिल हुए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके मंत्री

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?