ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वुहान की लैब से कोरोना फैलने के सबूत नहीं, डब्ल्यूएचओ के चार वैज्ञानिकों का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

वुहान की लैब से कोरोना फैलने के सबूत नहीं, डब्ल्यूएचओ के चार वैज्ञानिकों का दावा

By @dmin
Published: March 13, 2021
Share
Regarding the danger of the variant of corona virus found in India
Regarding the danger of the variant of corona virus found in India
SHARE

वुहान (एजेंसी)। कोरोना वायरस सबसे पहले असलियत में कहां से आया, इस बात का पता लगाने के लिए चीन के दौरे से जांच कर लौटे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चार वैज्ञानिकों ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि षड्यंत्र के सिद्धांतों के विपरीत वर्तमान में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिनसे यह साबित होता है कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से फैला था। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई कि महामारी के उत्पन्न होने और कोरोना वायरस फैलने की सबसे बड़ी वजह वन्य जीवों का व्यापार है।

चैथम हाउस थिंक-टैंक के एक वर्चुअल इवेंट में विशेषज्ञों ने कहा कि उन्हें वुहान की मीट बाजार और दक्षिण चीन के पड़ोसी क्षेत्र के बीच एक लिंक मिला है। बता दें, पहली बार लोग इसी मीट बाजार से वायरस की चपेट में आए थे जबकि दक्षिण चीन के पड़ोसी क्षेत्र में वायरस से संक्रमित चमगादड़ पाए गए थे।
मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर रिसर्च करने वाले एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्थान इकोहेल्थ एलायंस के अध्यक्ष और जूलॉजिस्ट डॉ. पीटर दजाक ने कहा कि वुहान से दक्षिण चीन के प्रांतों के बीच एक पाइपलाइन थी, जहां वायरस से संक्रमित चमगादड़ पाए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि यह आशंका है कि वायरस पालतू और खेती करने वाले जानवरों से होता हुआ वन्यजीव व्यापार के चलते वुहान में पहुंच गया हो। 
बता दें कि डॉ. दजाक डब्ल्यूएचओ द्वारा भेजे गए चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम का हिस्सा थे। उनके साथ प्रोफेसर डेविड हेयमैन, प्रोफेसर मैरियन कोपामन्स और प्रोफेसर जॉन वॉटसन भी जांच के लिए चीन गए थे। रॉटरडैम में इरास्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में वायरोसाइंस विभाग के प्रमुख कोपामन्स ने बताया कि उनकी टीम ने वुहान में हुनान बाजार के पास स्थित तीन लैब का दौरा किया। टीम ने इन तीनों लैब में प्रोटोकॉल के मुताबिक रिसर्च और जांच किया। 
ध्यान देने वाली बात है कि डब्ल्यूएचओ की टीम का यह दौरा चीन के लिए राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मामला था और पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे पर थीं। दरअसल, चीन पर यह आरोप लगा है कि उसने महामारी की शुरुआत में इससे निपटने के लिए उपयुक्त कदम नहीं उठाए। वुहान में चार दिनों का दौरा पूरा करने और जांच-पड़ताल करने के बाद डॉ. पीटर दजाक ने कहा कि अगला कदम क्या होना चाहिए, उस पर हमारे पास एक स्पष्ट संकेत हैं। यह कार्य किए जाने पर हमें काफी कुछ जानकारी मिलेगी।

Bhilai Crime : पुरानी भिलाई पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, महिला से छेड़छाड़ कर गहने लूटे, पति से भी की थी लूट
विराट कोहली के बेटी को धमकी देने के मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को भेजा नोटिस
एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, शेयर की फोटोज़
6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा
बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, अब तक 484 आवास कराए खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट आरएच-560, हवा के बदलाव से जुड़े अध्ययन में करेगा मदद
Next Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बंगाल सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, मुख्य सचिव से मांगी और जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?