ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

By Poonam Patel Published May 21, 2026
Share
शहरों की यातायात व्यवस्था के तहत सड़क के दोनो साईड में मार्किंग कराने के निर्देश
शहरों की यातायात व्यवस्था के तहत सड़क के दोनो साईड में मार्किंग कराने के निर्देश
SHARE

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन की अध्यक्षता में अरपा सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चौंक, चौराहों, तिराहों एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में गतिसूचक बोर्ड लगाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की गति सीमा के लिए संकेतांक बोर्ड लगाने सहित अन्य आवश्यक उपायों के लिए सुझाव दिए।

कलेक्टर-एसपी ने जिले के अंतर्गत जहां कही भी आवश्यक हो इंजीनियरिंग सुधार करने, मुख्य मार्ग-सहायक मार्ग के जंक्शन स्थान का चौड़ीकरण एवं सावधान बोर्ड लगाने, साईड रोड मार्किंग तथा स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग करने, मुख्य मार्ग में स्कूल के सामने सावधान बोर्ड, गति सीमा बोर्ड एवं रम्बल स्ट्रीप लगाने, घाट-पहाड़ मार्ग में गतिसीमा बोर्ड, सावधान बोर्ड, क्रेश बैरियर एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने यातायात नियमों का पालन के लिए शहरों की जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने, सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़क के दोनो साईड में मार्किंग कराने तथा मार्किंग पट्टी के अंदर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने रोड पर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायों को समझाईस देकर यातायात नियमों का पालन कराने तथा पालन नहीं करने वाले स्थाई व्यवसायों पर सख्ती बरतते हुए कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी अमित बेक ने पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटरयान अधिनियम के तहत वर्ष 2026 में 15 मई तक विभिन्न प्रकरणों में 4 लाख 31 हजार 300 रुपये की चलानी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट के 129 प्रकरणों में 64 हजार 500 रूपए का जुर्माना किया गया। इसी तरह बिना सीट बेल्ट के 8 प्रकरणों में 4 हजार रूपए, दो पहिया वाहन में तीन सवारी के 107 प्रकरणों में 32 हजार 100 रूपए, बिना लायसेंस के 7 प्रकरणों में 7 हजार रूपए, अवैधानिक पार्किंग के 56 प्रकरणों में 16 हजार 800 रूपए, प्रतिबंधित क्षेत्र (नो एन्ट्री) में वाहन प्रवेश के 14 प्रकरणों में 28 हजार रूपए की चालानी कार्रवाई की गई है।

इसी तरह नशे की हालत में वाहन चलाने के 2 प्रकरणों में 10 हजार रूपए, नाबालिक वाहन चालक के 1 प्रकरणों में 1 हजार रूपए, तेज गति से वाहन चलाने के 4 प्रकरणों में 4 हजार रुपये, वाहन चलाने समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के 4 प्रकरणों में 4 हजार रुपये और अन्य 2011 प्रकरणों में 2 लाख 60 हजार 500 रुपये की चलानी कार्रवाई की गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर सहित लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई, यातायात, नगरपालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Poonam Patel May 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलौदाबाजार में बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु,वन विभाग द्वारा की गई तत्काल सहायता बलौदाबाजार में बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु,वन विभाग द्वारा की गई तत्काल सहायता
Next Article लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित व तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?