ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: News_Durg Politics: दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी में पाण्डेय समर्थकों को तवज्जों नही, ललित महामंत्री पद पर बरकरार, नटवर बने उपाध्यक्ष
Share
Notification Show More
Latest News
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

News_Durg Politics: दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी में पाण्डेय समर्थकों को तवज्जों नही, ललित महामंत्री पद पर बरकरार, नटवर बने उपाध्यक्ष

By Om Prakash Verma Published January 17, 2023
Share
News_Durg Politics: दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी में पाण्डेय समर्थकों को तवज्जों नही, ललित महामंत्री पद पर बरकरार, नटवर बने उपाध्यक्ष
News_Durg Politics: दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी में पाण्डेय समर्थकों को तवज्जों नही, ललित महामंत्री पद पर बरकरार, नटवर बने उपाध्यक्ष
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची का सरसरी तौर पर अवलोकन करने से साफ नजर आ रहा है कि कार्यकारिणी में एक लंबे अरसे बाद राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के समर्थकों को विशेष तवज्जो नहीं दी गई है। उनके कट्टर समर्थक जिला महामंत्री रहे नटवर ताम्रकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लोकसभा सांसद विजय बघेल समर्थक ललित चन्द्राकर को महामंत्री पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा दूसरी पार्टी से आकर पद हथियाने वालों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने प्रदेश संगठन की सहमति से अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित सूची के अनुसार पूर्व कार्यकारिणी में महामंत्री रहे सरोज पाण्डेय समर्थक अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेन्द्र कुमार, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार और के. एस चौहान को भी उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। के. एस. चौहान इससे पहले मीडिया प्रभारी थे। जिन पर संगठन की बैठक के दौरान सांसद विजय बघेल के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को नकारात्मक तरीके से विज्ञप्ति बनाकर मीडिया को प्रेषित करने का आरोप लगा था।

महामंत्री के रूप में ललित चन्द्राकर को यथावत रखते हुए एबीवीपी से राजनीतिक शुरुआत करने वाले सुरेन्द्र कौशिक को दूसरा महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, अनिता बंजारे, रोहित साहू को स्थान मिला है। जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा और सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल को बनाया गया है। जिला कार्यालय प्रभारी मनोज सोनी, सह प्रभारी मदन बढई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव और जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी को नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डॉ. दयाराम साहू, लाभचंद बाफना और डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को स्थान दिया गया है। यहां पर भी पूर्व विधायक के नाते सरोज पाण्डेय समर्थक सांवलाराम डाहरे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने में नजरअंदाज किया गया है। इस तरह स्पष्ट नजर आ रहा जिला भाजपा कार्यकारिणी में इस बार सुश्री सरोज पाण्डेय के समर्थकों को पहले की तरह पद देने में परहेज किया गया है।

बदले गए चार मंडल अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने प्रदेश संगठन की अनुमति से चार मंडल के अध्यक्षों को बदल दिया है। बोरसी कसारीडीह मंडल का अध्यक्ष डॉ सुनील साहू को बनाया गया है। बोरी मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल होंगे। रोहित साहू को धमधा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह पटरी पार सिकोला मंडल का अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और महामंत्री मनमोहन शर्मा को बनाया गया है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

Om Prakash Verma January 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 95# 17 january 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?