ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जासूसी कांड में नया खुलासा: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जासूसी कांड में नया खुलासा: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम

By @dmin
Published: July 23, 2021
Share
New disclosure in espionage case: Anil Ambani and former CBI director Alok
New disclosure in espionage case: Anil Ambani and former CBI director Alok
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कथित रूप से फोन टैप कराने को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी बीच जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगपति अनिल अंबानी का भी फोन हैक किया गया है। इसके अलावा सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी फोन टैप किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस लिस्ट में कुछ और नाम है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस फोन नंबरों का अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के एक अन्य अधिकारी ने इस्तेमाल किया, वे नवंबर उस सूची में शामिल है, जिसका विश्लेषण पेगासस परियोजना समूह के मीडिया भागीदारों ने किया था।  हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि अनिल अंबानी वर्तमान में उस फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं या नहीं। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अनिल अंबानी के अलावा, कंपनी के अन्य अधिकारी जिनके फोन नंबर सूची में शामिल हैं, उनमें कॉरपोरेट संचार प्रमुख टोनी जेसुदासन के साथ उनकी पत्नी भी शामिल हैं। 

विपक्षी नेताओं समेत पत्रकार और मंत्रियों के फोन हैक
इस्राइल कंपनी एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर से भारत में कथित रूप से पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक असंतुष्टों समेत 300 से ज्यादा हस्तियों के फोन हैक किए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फोन नंबरों को इस्राइल स्पाइवेयर के जरिए हैकिंग के लिए सूचीबद्ध किया गया था। 

50, 000 से ज्यादा सेलफोन हैक
पेरिस स्थित एक संस्था ‘फॉरबिडन स्टोरीज एवं मानवाधिकार समूह ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा हासिल की गई और 16 समाचार संगठनों के साथ साझा की गई 50,000 से अधिक सेलफोन नंबरों की सूची से पत्रकारों ने 50 देशों में 1,000 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की पहचान की है, जिन्हें एनएसओ के ग्राहकों ने संभावित निगरानी के लिए कथित तौर पर चुना था। 

शहर में बनेंगे वेंडिंग एवं नान वेंडिंग जोन… कार्यशाला में महापौर नीरज पाल सहित व्यापारियों ने दिए सुझाव
किसानों को तोहफा: खरीफ की फसलों के लिए 62 % तक बढ़ी एमएसपी, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला
गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल सीएम साय, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: कोरोना की वैक्सीन के लिए दुनिया की नजर भारत पर
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Terrorist conspiracy failed: Drone shot down by police in Jammu and Kashmir आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, पांच किलो आईईडी बरामद… सोपोर में दो आतंकी ढेर
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country घट नहीं रहे कोरोना के आंकड़े…. बीते 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 35,342 नए केस… 483 लोगों की हुई मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?