ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
SHARE

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं कोरोना मरीजों की स्वास्थ्य का अच्छा उपचार हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सिनेशन को जरूरी बताते हुए सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की गई है। इसी क्रम में जिले में कोविड महामारी के रोकथाम एवं टीकाकरण हेतु सकारात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सूरजपुर के पहल पर बिहान महिला समूह के जिला एवं जनपद स्तरीय अमले द्वारा 400 से अधिक सामुदायिक संवर्गों को ऑनलाईन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मास्क का सही ढंग से उपयोग एवं अनिवार्यता, टीकाकरण की प्रक्रिया, टीकाकरण पश्चात् सावधानियां, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये जाने के उपाय, कोविड संक्रमण के दौरान ईलाज एवं आईसोलेशन, बाहर से आए लोगों के कोविड जांच आदि के विषय में जानकारी दिया गया।
जहां एक ओर लोग कोरोना संक्रमण से डरे हुए हैं वहीं दूसरी ओर महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं सामुदायिक कैडर स्वास्थ्य अमले, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर कोरोना के रोकथाम, टीकाकरण, होम आईसोलशन आदि के विषय में डोर टू डोर भ्रमण कर एवं दीवाल लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इन सामुदायिक कैडरों के माध्यम से संकुल संगठन, ग्राम संगठन, स्व सहायता समूह सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणों के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी साझा करते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इन कैडरों द्वारा होम आईसोलशन में रहने वाले व्यक्तियों की निगरानी के कार्य में भी मितानित एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बिहान से जुड़ें समस्त अमले को मुख्य रूप से बाहर से आये व्यक्यिों की निगरानी, सर्दी-खांसी या अन्य लक्षण दिखने पर कोविड टेस्ट की सलाह देना, संक्रमित सदस्य के परिवार वालों को सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित करना, गांव में जागरूकता के लिए दीवार लेखन करना, टीकाकरण के लिए आमजनों को प्रोत्साहित करना, कोविड के दौरान एवं कोविड संक्रमण ठीक होने पर आवश्यक सावधानियों आदि के बारे में प्रचार-प्रसार करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इन सामुदायिक कैडरों के द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर टीकाकरण हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया जा रहा है।

दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक
मुख्यमंत्री साय की पहल :  पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने भेजा प्रस्ताव
अब्दुलराजक गुरनाह को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, उपन्यासों में शरणार्थियों का मार्मिक वर्णन
अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया… भाजपा पार्षद दया सिंह ने जताया विरोध, कहा-तत्काल बंद करें यह व्यवस्था
चंद्रयान-3 : लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुए अलग, 23 अगस्त को होगी चांद की सतह पर लैंडिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी को 15 दिन रखा, आक्सीजन सपोर्ट भी दिया, अब पूरी तरह स्वस्थ…. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में हुआ इलाज प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी को 15 दिन रखा, आक्सीजन सपोर्ट भी दिया, अब पूरी तरह स्वस्थ…. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में हुआ इलाज
Next Article आफत बना कोरोना: देश में ऑक्सीजन की किल्लत, लगातार बढ़ रही मांग, कीमत लगभग दोगुनी ऑक्सीजन टैंकर चालक रास्ते में भटका, देरी के कारण 7 मरीजों की चली गई जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?